बड़ी खबर

हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व, नए साल में दो वैक्सीन दीं : PM मोदी

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए और कोच्चि-मंगलुरू गैस पाइपलाइन राष्ट्र को समर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नया साल देश के लिए नई उपलब्धि लेकर आया है। नए साल पर देश को दो मेड इंन इंडिया कोरोना वैक्सीन दी गई हैं और इसके लिए वैज्ञानिकों को बधाई है। देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है और उनका योगदान हमेशा सभी याद रखेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय भारत के सामने नया लक्ष्य, नई चुनौतियां हैं और भारत उनका बखूबी सामना कर रहा है। नए दशक में क्वालिटी और माप की दिशा में नई दिशा देनी होगी। दुनिया में इस समय भारत के प्रोडक्ट्स कहां स्टैंड कर रहे हैं इसके लिए मेट्रोलॉजी का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें दुनिया को केवल भारतीय उत्पादों से भरना नहीं है। हमें भारतीय प्रोडक्ट्स को खरीदने वाले हर ग्राहक की उम्मीद पर खरा भी उतरना है। हमें ब्रांड इंडिया को क्वालिटी, क्वांटिटी दोनों पैमानों पर भरोसेमंद नाम बनाना है। हमे भारतीय उत्पाद खरीदने वाले हरेक का दिल जीतना है. आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करने के लिए ये बेहद जरूरी है। पीएम ने कहा कि मेड इन इंडिया की ग्लोबल डिमांड- ग्लोबल स्वीकार्यता हो, इस दिशा में बड़े प्रयास करने होंगे। आत्मनिर्भर भारत में क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर जोर होना चाहिए। हमें क्वालिटी माप के लिए विदेशी स्टैंडर्डर्स पर निर्भरता कम करनी है।

It actually is dependent on the sort of paper which affordable-papers.net you are working on.

Share:

Next Post

अब झारखंड में भी Bird flu को लेकर अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Mon Jan 4 , 2021
रांची । देश के कुछ राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने राज्य के सभी डीसी को इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी भेज दी है […]