img-fluid

‘असली तृणमूल कांग्रेस हम, देश बचाओ, बंगाल बचाओ’, शहीद दिवस के मंच से बोलीं ममता बनर्जी

July 21, 2026

कोलकाता। कोलकाता में शहीद दिवस कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज उमड़ा जनसैलाब बंगाल की जनता के उनके प्रति अटूट विश्वास और स्नेह का प्रमाण है। ममता बनर्जी ने कहा कि हर चुनौती और मुश्किल घड़ी में जनता उनके साथ खड़ी रही है और उनकी पार्टी भी हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है।

ममता बनर्जी ने कहा, ‘जनता का भरोसा हमें प्रेरित करता है, उनका समर्थन हमें मजबूत बनाता है और उनका अटूट विश्वास हमें विनम्रता और संकल्प के साथ उनकी सेवा करते रहने की प्रेरणा देता है। असली तृणमूल कांग्रेस हम हैं।’

शहीद दिवस के मंच से ममता बनर्जी ने पार्टी के बागी नेताओं और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि साइन बोर्ड लगाने से कोई असली तृणमूल कांग्रेस नहीं बन जाता। उन्होंने कहा, ‘असली तृणमूल कांग्रेस हम हैं।’ इस दौरान उन्होंने नारा दिया- ‘असली तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद’ देश बचाओ, बंगाल बचाओ।’ ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव से पहले कई लोगों ने सेटिंग की थी, लेकिन अब धीरे-धीरे सब कुछ सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले गए हैं, उनमें से सभी को वापस नहीं लिया जाएगा।


  • पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों से संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और बीजेपी विरोधियों पर मामले दर्ज किए जाते हैं तो कार्यकर्ताओं को जेल जाने से डरना नहीं चाहिए। ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम जेल जाने के लिए तैयार हैं। पूरे राज्य को जेल बना दीजिए। जेल से मत डरिए। जो जेल जाएगा, उसका सम्मान किया जाएगा।’ उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं और कहा कि इन मामलों में फंसाए गए लोगों के बाहर आने पर उनका सम्मान किया जाएगा।

    ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘बंगाल की हर उस राजनीतिक पार्टी से अनुरोध करूंगी जो बीजेपी के खिलाफ है कि वह एक साथ आए।’ उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक को एक होकर संघर्ष करना चाहिए और उनके अंदर किसी तरह का अहंकार नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में सभी को साथ आना चाहिए।

    ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग जिलों में जाएंगे और जनता के बीच काम करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में नबन्ना और राइटर्स बिल्डिंग के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

    Share:

  • जेडीए की नई रणनीति से बदलेगी तिलहरी की सूरत, खाली जमीनों का सर्वे कार्य शुरू

    Tue Jul 21 , 2026
    आवासीय और व्यावसायिक इमारतें बनेंगी,लोकल प्रॉपर्टी मार्केट में भी हलचल जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण यानी जेडीए ने शहर के सुनियोजित विस्तार और विकास के लिए एक नई योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस पूरी प्रक्रिया के तहत जबलपुर के सबसे तेजी से विकसित होने वाले तिलहरी क्षेत्र में लंबे समय से खाली पड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved