img-fluid

संविधान का पालन कर हम जन जन की सेवा कर सकते हैं

December 07, 2022

  • भाजपा अजा मोर्चा ने डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि पर टॉवर चौक स्थिति प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी एवं मोर्चा अध्यक्ष मनोज मालवीय की नेतृत्व में टॉवर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि बाबा साहब के विचारों पर चलकर हमें जन-जन की सेवा करना है। महापौर ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक समरसता समता के पुरोधा थे।


बाबा साहब ने विश्व का सबसे उत्तम संविधान लिख कर हर वर्ग को समान रूप से अधिकार दिए हैं। इस अवसर पर पूर्व महापौर मीना जोनवाल, प्रभुलाल जाटवा, महामंत्री सुनील चावंड, अनिल पुरुषोत्तम मालवीय, सुरेंद्र मेहर, विजय अवाड़, सुशीला जाटवा, सुरेखा तवर, शीला मरमट, प्रेमलता आदर्श मकवाना, रुपेश जाटवा, जितेंद्र बिहानिया, रवि परमार,सचिन गोसर, मंडल अध्यक्ष मनोज मालवीय शीतल रावत कमल बिलोनिया अजय बड़ोदिया प्रहलाद मालवीय,रवि बाली,नीतू बाली सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

  • बसें जब्त होने के दो दिन बाद फिर देवासगेट पर प्रायवेट बसें भराने लगी, मनमानी

    Wed Dec 7 , 2022
    उज्जैन। सिंहस्थ 2016 के दौरान इंदौर तथा उज्जैन के बीच चलने वाली बसों को देवासगेट बस स्टैण्ड से नानाखेड़ा बस स्टैण्ड पर शिफ्ट कर दिया गया था और यहीं से सवारी लाना ले जाना निर्धारित किया गया था लेकिन फिर भी देवासगेट बस स्टैण्ड से इंदौर की सवारियाँ बैठाई जा रही थी। इनके खिलाफ दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved