img-fluid

‘हम भी परमाणु बम बनाएंगे, गिनती नहीं बताएंगे’, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का ऐलान

March 03, 2026

डेस्क। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एटम बम को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। मैक्रों ने घोषणा की है कि फ्रांस अपने परमाणु हथियारों की संख्या को बढ़ाएगा। मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस एक बार फिर से एटम बम बनाएगा और अपने न्यूक्लियर बम के बेड़े को बढ़ाएगा। मैक्रों ने आगे ये भी कहा है कि फ्रांस परमाणु बमों की गिनती नहीं बताएगा। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर 28 साल बाद फ्रांस ऐसा क्यों करने जा रहा है। फ्रांस को और ज्यादा एटम बम की जरूरत क्यों महसूस हो रही है।


  • इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा है कि फ्रांस यूरोप की स्वतंत्रता को और मजबूती देने के लिए अपनी नई परमाणु पॉलिसी के तहत सहयोगी देशों को अपने परमाणु-सशस्त्र विमानों की अस्थायी तैनाती की भी मंजूरी देगा। हालांकि, मैक्रों ने ये साफ कर दिया है कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर वह किसी भी दूसरे देश के साथ फैसला लेने के लिए साझेदारी नहीं करेगा।

    इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि इस तरह के समझौतों को लेकर ब्रिटेन, जर्मनी, पोलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, यूनान, स्वीडन और डेनमार्क के साथ फ्रांस की बातचीत शुरू हो गई है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि फ्रांस अपने परमाणु हथियारों की संख्या को बढ़ाएगा। जानकारी के मुताबिक, फ्रांस के पास में वर्तमान में 300 से कम परमाणु हथियार मौजूद हैं। मैक्रों ने परमाणु हथियारों में बढ़ोतरी की कोई निश्चित संख्या नहीं बताई है।

    Share:

  • तमिलनाडु में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस, जानें DMK कितनी सीटें देने पर अड़ी

    Tue Mar 3 , 2026
    डेस्क। तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। चुनावी तैयारियों के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री M K स्टालिन से कांग्रेस के सीनियर लीडर P चिदम्बरम ने मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक, करीब एक घण्टे तक चली मीटिंग में सीट शेयरिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved