img-fluid

‘हम तुम्हें बहुत याद करेंगे’, वरुण धवन के करीबी का हुआ निधन

December 29, 2025

डेस्क। अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) को लेकर चर्चाओं में हैं। वरुण पहली बार इस तरह की देशभक्ति से लबरेज फिल्म में नजर आएंगे। लेकिन अब फिल्म की रिलीज से पहले वरुण पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के सबसे करीबी का निधन (Passes Away) हो गया है, जिससे वो पूरी तरह से टूट गए हैं। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।


वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये दुखद खबर साझा की है कि उनके पालतू कुत्ते एंजेल (Pet Dog Angel) का निधन हो गया है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें एंजल के साथ उनकी अलग-अलग यादें और पल हैं। इसमें वरुण की पत्नी नताशा भी एंजल के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वरुण ने एक भावुक नोट भी लिखा है। वरुण ने लिखा, ‘रेस्ट इन पीस एंजेल। आज स्वर्ग को एक और फरिश्ता मिल गया। एक प्यारी पपी और जोई की बेहतरीन बहन बनने के लिए धन्यवाद। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे। फिर मिलेंगे।’ जाहिर है कि वरुण कई मौकों पर जानवरों के साथ अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं। वो अपने पालतू कुत्ते को अपना बच्चा मानते हैं।

Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon Dec 29 , 2025
    ये कैसी मुश्किल है… भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पिछले दिनों हुई इंदौर यात्रा मुसीबत का पहाड़ खड़ा कर गई। इस मौके पर इंदौर विमानतल में जाने वाले वीआईपी की सूची में प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का नाम नहीं होने का मामला तूल पकड़ रहा है। उसमें भी पूरे समय तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved