
नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार सुस्ती के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 11.55 अंक या 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 57,272.08 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 2.80 अंक या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 17,051.15 के स्तर पर खुला। सोमवार को कारोबार बद होने पर सेंसेक्स 153.43 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 57,260.58 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 17,053.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved