img-fluid

बेंगलुरु-हैदराबाद में तेजी से बढ़े धनवान, लिस्‍ट में देखें कौन है दुनिया का सबसे धनी शहर

April 21, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। बेंगलुरु और हैदराबाद (Bangalore and Hyderabad) में करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ब्रिटिश कंपनी हेनली एंड पाटनर्स की ओर से जारी की गई ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट (Global Wealth Report) में यह दावा किया गया है। बीते दस सालों में कोरड़पतियों के लिए मुफीद माहौल तैयार वाले दस शहरों की सूची में देश के ये दो शहर शामिल किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2012 से 2022 तक चीन के हांग्जो सबसे ज्यादा करोड़पतियों की संख्या में 105 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।


अमेरिका (America) के ऑस्टिन में करोड़पतियों की संख्या में 102 की वृद्धि हुई है। बेंगलुरु में कोरड़पतियों की संख्या में 88 फीसदी व हैदराबाद (Hyderabad) ने 78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। दुनिया के सबसे धनी दस शहरों की सूची भी जारी की गई है। इन्हें तैयार करने में 10 लाख डॉलर से अधिक की निवेश योग्य संपत्ति के साथ उच्च नेटवर्थ वालों की संख्या का विश्लेषण किया गया।

न्यूयार्क सबसे धनी शहर
सबसे धनी शहरों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका का न्यूयार्क शहर है। यहां तीन लाख 40 हजार करोड़पति रहते हैं। अमेरिका और चीन का इस सूची में दबदबा है। दोनों देशों के तीन-तीन शहर इसमें शामिल हैं। वहीं जापान और ऑस्ट्रलिया के एक-एक शहर को शामिल किया गया है।

दूसरे स्थान पर टोक्यो
जापान की राजधानी टोक्यो बीते 10 सालों से सबसे धनी शहरों की सूची में पहले स्थान पर काबिज था, लेकिन मौजूदा साल में अमेरिका के न्यूयार्क शहर ने उसे पछाड़ दिया है। यहां दो लाख 90 हजार तीन सौ करोड़पति रहते हैं। सूची में तीसरे स्थान पर अमेरिका का सैन फ्रांसिस्को शहर है।

Share:

  • अब लेफ्टिनेंट बनकर दुश्मनों को सबक सिखाएंगी रेखा सिंह, शादी के 15 दिन बाद शहीद हो गए थे पति

    Fri Apr 21 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galvan Valley of Eastern Ladakh) में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के साथ झड़प में भारत के 20 बहादुर जवान शहीद हो गए थे। उनमें से एक शहीद की पत्नी रेखा सिंह (Rekha Singh) सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में अपना योगदान के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved