img-fluid

Weather: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कोहरे की चेतावनी; पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार

February 07, 2026

नई दिल्ली. देश (India) के अलग-अलग हिस्सों में मौसम (Weather) का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली- एनसीआर में जहां सर्दी धीरे-धीरे विदा हो रही है गर्मी की आहट महसूस होने लगी है, वहीं जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir), लद्दाख और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आठ फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम में फिर बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

इसके अलावा आठ फरवरी, 2026 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तर भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय बनी हुई है, जिसमें हवाओं की गति करीब 130 नॉट तक पहुंच रही है और यह लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बह रही है। वहीं असम के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका असर पूर्वोत्तर भारत के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। केरल के पास बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप की ओर खिसक गया है।


  • कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
    इसके प्रभाव से तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में हवाओं की रफ्तार 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में उतरते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

    जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में दिन अपेक्षाकृत गर्म, रातें बेहद ठंडी
    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हाल के दिनों में मौसम साफ होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन रातें अब भी बेहद सर्द बनी हुई हैं। कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर जारी है और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने सात फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

    हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ, मैदानी इलाकों में कोहरा : मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में सात और नौ फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जैसे जिलों में घने कोहरे की आशंका जताई गई है, जिससे सुबह के समय जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

    उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह घना कोहरा, दिन में साफ रहा आसमान
    उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप और साफ आसमान रहने की संभावना है, लेकिन सुबह घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, कोटद्वार, हल्द्वानी और अन्य मैदानी क्षेत्रों में दृश्यता कम रहने से सड़क यातायात प्रभावित होने के आसार हैं। इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

    Share:

  • 'रक्षा सहयोग और आर्थिक संबंध मजबूत करना उद्देश्य', PM मोदी मलयेशिया दौरे पर रवाना

    Sat Feb 7 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मलयेशिया (Malaysia) रवाना हो गए। पीएम मोदी दक्षिणपूर्व एशियाई देश के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहला कहा कि इस दौरे का उद्देश्य, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने और आर्थिक और नवाचार साझेदारी को मजबूत करना है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved