img-fluid

MP के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, सीहोर में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

October 19, 2026

सीहोर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। सीहोर नगर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर 3 बजे तक जहां लोग भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल थे, वहीं ठीक 03:10 बजे मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से बड़ी राहत दिला दी।

​सोमवार की दोपहर तक तापमान और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। सड़कों पर तेज धूप की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। कुछ ही देर में झमाझम पानी गिरने से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने चैन की सांस ली।


  • ​सीहोर जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर अलग-अलग रूपों में जारी है। ​आज दोपहर 3:10 बजे अचानक तेज हवाओं और आंधी के साथ तेज बारिश दर्ज की गई।​ कल रविवार सीहोर नगर में पूरे दिन रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें गिरती रहीं। बीते शनिवार को सीहोर के ग्रामीण अंचलों में झमाझम बारिश होने की खबर सामने आई थी। ​लगातार हो रही इस बारिश से एक ओर जहां उमस भरी गर्मी से पूरी तरह निजात मिल गई है, वहीं किसानों और आम नागरिकों के चेहरों पर भी खुशी की लहर दौड़ गई है। मौसम विभाग का मानना है कि इस बदलाव से सीहोर के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।

    Share:

  • फ्रांस में हिंसा के बीच कई शहरों में कर्फ्यू, पीएम ने दिए इमरजेंसी लगाने के संकेत

    Mon Oct 19 , 2026
    नई दिल्ली। फ्रांस में महंगाई, बढ़ते खर्च और स्कूलों की बदहाल स्थिति के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। रायटर्स के अनुसार, कई शहरों में तोड़फोड़ और लूटपाट के बाद प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु ने स्थानीय प्रशासन को जरूरत के मुताबिक सीमित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved