img-fluid

शादी की तैयारियां: Ranbir Kapoor की बैचलर पार्टी में मचने वाला है धमाल

April 05, 2022

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding) उन कुछ सितारों में हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। उन्हें अपने पर्सनल रिलेशनशिप के बारे में बात करना भी कम पसंद है वे सोशल मीडिया में बाकी बड़े सितारों की तरह एक्टिव नहीं है, पर उनके फैंस उनसे जुड़ी हर एक बात जान लेना चाहते हैं। अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर शादी (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding) से पहले दोस्तों को बैचलर पार्टी देंगे।

बताया जा रहा है कि बी-टाउन का यह मशहूर कपल इसी महीने की 17 तारीख को शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों की शादी की रस्में आरके हाउस में होने वाली है। शादी में करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्तों के शामिल होने की चर्चा है। इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि रणबीर कपूर अपनी बैचलर पार्टी (Ranbir Kapoor Bachelor Party) की प्लानिंग करने में जुटे हुए हैं। इसी के साथ अब इस बैचलर पार्टी में आने वाले मेहमानों की एक लिस्ट भी खूब वायरल हो रही है।

ताजा रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर Ranbir Kapoor की बैचलर पार्टी में उनके करीबी दोस्त ही नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी में डायरेक्टर अयान मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा उनके और कुछ करीबी और स्कूल के दिनों के खास दोस्त भी इस पार्टी में शामिल होने वाले हैं।



  • ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि आलिया भट्ट के नाना एन राजदान की हालात इस समय काफी गंभीर है। ऐसे में दोनों ही कलाकारों के परिवार ने शादी को सादगी के साथ पूरा करने का फैसला लिया है।

    आलिया के नाना उनकी शादी देखना चाहते हैं और इसी वजह से उनके और रणबीर के परिवार ने मिलकर फैसला लिया है कि अब शुभ काम में देरी नहीं होनी चाहिए। शादी के बाद आलिया और रणबीर के हनीमून प्लान को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। दरअसल इनके कुछ कमिटमेंट्स हैं जो यह शादी के तुरंत बाद ही पूरा करने में जुट जाएंगे।

    फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे रणबीर-आलिया
    रणबीर कपूर Ranbir Kapoor और आलिया की शादी काफी वक्त से चर्चा में है. दोनों अब खुलकर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। आलिया को अक्सर रणबीर की फैमिली के साथ देखा गया है। आलिया के सोशल मीडिया अकाउंट से भी यह बात साबित होती है। दोनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे. कपल के फैंस उनकी शादी के साथ-साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर भी एक्साइटेड हैं।

    Share:

  • श्रीलंका में अब दवाओं का संकट गहराया

    Tue Apr 5 , 2022
    कोलंबो । आर्थिक संकट (Economic Crisis) का सामना कर रहे श्रीलंका (Sri Lanka) में दवाओं का संकट (drug crisis) गहरा गया है। मंगलवार को देश में आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति का ऐलान किया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की आपातकालीन समिति ने बैठक के बाद इसकी घोषणा की। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved