img-fluid

वेलिंगटन टेस्ट : न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत, दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज ने बनाए 8 विकेट पर 124 रन

December 12, 2020

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 460 रन बनाए और दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने पर केवल 124 रन पर वेस्टइंडीज के आठ विकेट गिरा दिए हैं। 

 जोशुआ डी सिल्वा दो और चेमार होल्डर पांच रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज अभी भी न्यूजीलैंड से 336 रन पीछे है। न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमिसन ने पांच और टिम साउदी ने तीन विकेट हासिल किए। 

पहली पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने अपने चार विकेट महज 29 रनों पर ही खो दिए थे। एक बार फिर जर्मेन ब्लैकवुड ने टीम को संभाला और 69 रनों की पारी खेली। शरमाह ब्रूक्स ने उनका अच्छा साथ दिया और एक छोर पर खड़े रहे। ब्रूक्स ने 92 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाए और ब्लैकवुड से साथ पांचवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। 

 साउदी ने टीम को शुरुआती सफलताएं दिलाईं। उन्होंने क्रेग ब्रैथवेट (0) और डारेन ब्रावो (7) को आउट किया। इसके बाद जेमिसन ने जॉन कैम्पबेल (14) और रोस्टन चेज (0) के विकेट लिए। जेमिसन ने ही ब्लैकवुड और ब्रूक्स की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने ब्रूक्स को आउट किया। फिर उन्होंने जेसन होल्डर (9) और अल्जारी जोसेफ (0) के विकेट लिए। 

 साउदी ने फिर ब्लैकवुड को आउट किया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 294 के कुल स्कोर से शुरुआत की। हेनरी निकोलस ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 174 रन बनाए। उन्होंने नील वेग्नर के साथ 95 रन जोड़े। वेग्नर ने 66 रनों की साझेदारी की।   (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • राजनीति में अंतिम व्यक्ति का विचार आवश्यक : शरद पवार

    Sat Dec 12 , 2020
    मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महापुरुषों के विचारों को हर किसी को आत्मसात करना चाहिए। राजनीति में काम करने वालों के लिए तो यह और भी जरूरी है। राजनीति में अंतिम व्यक्ति का विचार करना आवश्यक है।  शरद पवार के 80 वर्ष पूर्ण होने पर राकांपा की ओर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved