img-fluid

पश्चिम बंगाल : कालीघाट मंदिर पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में लोगों ने दिखाए काले झंडे; लगाए वापस जाओ के नारे

March 09, 2026

कोलकाता. कोलकाता (Kolkata)  में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को विरोध का सामना करना पड़ा। दक्षिण कोलकाता स्थित प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर (Kalighat Temple) के दौरे के दौरान कुछ लोगों ने उनके खिलाफ वापस जाओ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया, जिसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंदिर में दर्शन किए।


  • टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
    इससे पहले रविवार रात भी उनके शहर पहुंचने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के खिलाफ वापस जाओ के नारे लगाए। वहीं वीआईपी रोड के कैखाली इलाके में भी उनके काफिले को काले झंडे दिखाए गए। एयरपोर्ट के बाहर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति को सख्ती से संभाला गया और किसी भी तरह के बड़े टकराव को रोक लिया गया। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की तीन दिवसीय यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    चुनाव को लेकर तैयारियां तेज
    अपने दौरे के दौरान ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग के अन्य आयुक्त एसएस संधू और विवेक जोशी के साथ राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सोमवार को आयोग की पूरी टीम राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी, जिसमें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों और सुझावों पर चर्चा होगी।

    इसके बाद प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा की जाएगी।

    दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के नोडल अधिकारी के साथ बैठक करेगी। इसके अलावा आयोग के सदस्य बूथ स्तर के अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे और शहर छोड़ने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

    Share:

  • 11 मार्च से गुरु होंगे मार्गी, धनु मीन समेत इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर धन और भाग्य में आएगा बड़ा उछाल

    Mon Mar 9 , 2026
    नई दिल्ली । वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology)में देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati) को ज्ञान, सौभाग्य, धन(Knowledge, good luck, wealth) और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। जब भी गुरु अपनी चाल बदलते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। इसी क्रम में 11 मार्च 2026 से गुरु ग्रह(Jupiter from March 2026) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved