img-fluid

पश्चिम बंगाल: फलता में दोबारा हो रहा मतदान, बूथों पर सुबह से लगी मतदाताओं की लंबी कतारें

May 21, 2026

फलता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की फलता विधानसभा सीट (Falta Assembly Seat) पर गुरुवार सुबह सात बजे से पुनर्मतदान (Re-Polling) शुरू हो गया। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले से काफी मजबूत कर दी है।

ईवीएम छेड़छाड़ के आरोपों के बाद हो रहा री-पोल
फलता सीट पर पिछले महीने 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, लेकिन ईवीएम में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद चुनाव आयोग ने मतदान रद्द कर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था। चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, इस बार सुरक्षा व्यवस्था लगभग दोगुनी कर दी गई है। पहले जहां प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 4 जवान तैनात थे, वहीं अब हर बूथ पर 8 जवानों की पूरी सेक्शन तैनात की गई है।

285 बूथों पर कड़ी निगरानी
फलता विधानसभा क्षेत्र में कुल 285 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने इलाके में करीब 35 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनात की हैं ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमों को भी तैयार रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।


  • मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह
    मतदान करने पहुंचे लोगों में इस बार खासा उत्साह देखने को मिला। एक मतदाता ने कहा कि अब माहौल पहले से काफी बदल चुका है। उन्होंने कहा, “15 साल पहले हमें वोट डालने में डर लगता था। कई बार मतदान केंद्र तक पहुंचने भी नहीं दिया जाता था, लेकिन अब हालात अलग हैं। आज बिना डर के वोट डालकर बहुत खुशी महसूस हो रही है।”

    टीएमसी उम्मीदवार के हटने से बढ़ी सियासी हलचल
    री-पोलिंग से ठीक पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए खुद को चुनावी प्रक्रिया से अलग करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि अब वह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं रहेंगे। प्रचार खत्म होने से ठीक पहले उनका यह फैसला टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि पार्टी ने इसे जहांगीर खान का निजी फैसला बताया है।

    भाजपा ने देवांग्शु पांडा को बनाया उम्मीदवार
    फलता सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देवांग्शु पांडा को चुनाव मैदान में उतारा है। अब टीएमसी उम्मीदवार के पीछे हटने के बाद मुकाबले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने भरोसा दिलाया है कि पूरे क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

    Share:

  • रोम से स्वदेश रवाना हुए PM मोदी.... अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करेगा 5 देशों का दौरा

    Thu May 21 , 2026
    रोम (इटली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने पांच देशों के आधिकारिक दौरे को पूरा करते हुए बुधवार को इटली (Italy) के रोम (Rome) से भारत के लिए प्रस्थान किया। यह दौरा भारत की वैश्विक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इटली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved