img-fluid

Kiara -Sidharth की शादी करवाने पर दक्षिणा पर क्‍या कहा पंडितजी ने, जानिए

February 10, 2023

मुंबई (Mumbai)। फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Kiara Advani and actor Sidharth Malhotra) की शादी कराने वाले पंडितजी (Pandit ji) ने अपनी दक्षिणा को लेकर मीडिया से चर्चा की। पंडितजी ने कहा कि इन दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत (Very beautiful) है। इन दोनों के धर्म और लोगों के बारे में अच्छे विचार हैं। दोनों बहुत दयालु हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके पैर जमीन पर हैं। मीडिया से बात करते हुए गुरुजी ने कहा कि वे बहुत प्यारे कपल हैं। उन्होंने सिद्धार्थ और कियारा को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया।



सिद्धार्थ और कियारा की शादी सनातन धर्म के अनुसार हुई है। दोनों की शादी कराने पंडित गुरुजी से पत्रकारों ने सवाल किया कि शादी करने के लिए उन्हें कितनी दक्षिणा मिली। इस पर पंडित ने कहा कि एक बात हमेशा याद रखना, जमीन, दौलत, आमदनी जेब में रखी जाती है और दक्षिणा कभी बतायी नहीं जाती।

अभिनेत्री कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ की शादी के बाद पहला रिसेप्शन 9 फरवरी को दिल्ली में और दूसरा रिसेप्शन 12 फरवरी को मुंबई में होगा। सिद्धार्थ का परिवार दिल्ली में रहता है और मुंबई में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां हैं। इसलिए मुंबई में भी खास रिसेप्शन दिया जाएगा।

 

 

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Fri Feb 10 , 2023
    10 फरवरी 2023 1. हरी थी, मन भरी थी, लाख मोती जड़े थी, राजाजी के बाग में, दोशाला ओढ़े खड़ी थी? उत्तर…….भुट्टा 2. बिन खाए, बिन पिए, सबके घर में रहता हूं, ना हंसता हूं, ना रोता हूं, घर की रखवाली करता हूं? उत्तर…….ताला 3. काला रंग मेरी है शान, सबको मैं देता हूं ज्ञान। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved