
मुंबई। करीना कपूर और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हाल में अपने दूसरे बेटे के पैरंट्स बने हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) के पहले बेटे तैमूर (Taimur) के नाम को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी (Controversy) हुई थी। हालांकि सैफ और करीना ने काफी विवाद होने के बाद भी अपने बेटे का नाम नहीं बदला था। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीना और सैफ अपने दूसरे बेटे (Son) का नाम क्या रखेंगे। वैसे एक दिलचस्प बात कम ही लोगों को पता है कि बचपन में खुद करीना का नाम बदला जा चुका है। जी हां, करीना कपूर का नाम पहले सिद्धिमा (Sidhima) रखा गया गया था।
चौंक गए ना आप? यह सच है कि करीना कपूर का नाम पहले उनके दादा राज कपूर (GrandFather Raj Kapoor) ने सिद्धिमा रखा था जबकि उनका निक नेम बेबो (Bebo) उनके पापा रणधीर कपूर (Randheer Kapoor) ने रखा था। दरअसल करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को गणपति पूजा के त्योहार के दौरान हुआ था। ऋषि और नीतू कपूर की बेटी यानी करीना की कजन रिद्धिमा (Cousin Ridhima) का जन्म इससे 6 दिन पहले 15 सितंबर को हुआ था। उस दौरान कई न्यूज रिपोर्ट्स (News Reports)में दावा किया गया था कि राज कपूर ने रिद्धि और सिद्धि से अपनी दोनों पोतियों के नाम रिद्धिमा और सिद्धिमा रखे हैं। रिद्धि और सिद्धि भगवान गणेश (Lord Ganesha) की दोनों पत्नियों के नाम हैं।
वैसे नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को तो रिद्धिमा नाम बहुत पसंद आया लेकिन बबीता (Babita) को अपनी बेटी का नाम सिद्धिमा पसंद नहीं आया। कहा जाता है उस दौरान बबीता लियो टॉल्टॉय (Leo Tolstoy) की किताब ऐना करीना पढ़ रही थीं और इसी किताब से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी छोटी बेटी का नाम सिद्धिमा से करीना कपूर कर दिया। हालांकि करीना का निकनेम बेबो बना रहा जो उनके पिता रणधीर कपूर ने बड़ी बेटी करिश्मा (Karishma) के निकनेम लोलो (Lolo) के साथ तुकबंदी के लिए रखा था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved