
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोए़डा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम योगी भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में सात नए एयरपोर्ट में से 6 बंद हैं। इसकी वजह भाजपा सरकार का भ्रष्ट प्रबंध है।
सपा नेता अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ‘यूपी के बाक़ी हवाई अड्डों का क्या हाल है ‘घास हटवाकर’ ये भी तो देख लिया जाए। भाजपा में अरबों का निर्माण सिर्फ़ अपनों को ठेके बांटकर, कमाई को बांटने के लिए होता है। इन्हें न तो कोई हवाई अड्डा चलाना है, न उड़ान योजना में कोई हवाई जहाज़ उड़ाना है, इन्हें तो बस कमाना है’।
पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे। जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है। जब हार साक्षात् दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण। उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved