img-fluid

अपराधियों पर कैसी दया जो बेडिय़ों में भारत आए हैं उन्हें हथकडिय़ां डालकर जेलों में ठूंसो…

October 28, 2025

बेडिय़ां (chains) डालकर नहीं फिंकवाएंगे तो क्या हार-फूल (necklace and flower) पहनाकर घर भिजवाएंगे… अमेरिका (America) जैसे देश में जबरन घुसोगे…अवैध रूप से बिना वीजा-पासपोर्ट के प्रवेश करोगे… पैसों के बलबूते पर डंकी रूट से घुसकर उनके कानून-कायदों की धज्जियां उड़ाओगे और उसके बाद आंसू बहाओगे कि हम घर-बार बेचकर पैसा कमाने गए और हमें जेल में डाल दिया… बेडिय़ां डालकर, गालियां बककर हकाल दिया…यह तो शुक्र मनाओ कि तुम्हेें बंधुआ नहीं बनाया…जेलों में नहीं सड़ाया… भूखा नहीं तड़पाया…हंटर मारकर नहीं सुजाया… उलटा अपने खर्च पर विमानों में लादकर तुम्हें तुम्हारे देश तक पहुंचाया, वरना अपनों को देखने तक को तरस जाते…घर वाले लाश भी नहीं देख पाते…किस जेल में हो यह तक नहीं बताते…घुसपैठिया बताकर सूली पर लटकाते, लेकिन उन्होंने तरस खाया और उनके देश में घुसे गुनहगारों को अपने खर्च से देश भिजवाया… कौन सा तुम्हारा अपना देश तुम्हें लेने आया… और क्यों लेने आएगा…तुम कानून तोडऩे वाले गुनहगार हो… अपने लिए कमाने गए थे…अपने लालच को भुनाने गए थे…तुमसे हमदर्दी कैसी हो और क्यों हो…देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हैं…लाखों लोग रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं…जितना मिलता है उसमें गुजारा करते हैं…नहीं मिलता है तो भूखे सो लेते हैं, लेकिन न अपने देश में कानून तोड़ते हैं न किसी और देश का कानून तोडऩे की हिमाकत करते हैं…वो तो अमेरिका है, जिसने तुम जैसे घुसपैठियों को पकड़ लिया और यह उसकी शराफत भी है कि तुम्हें तुम्हारे देश भेज दिया… जबकि हमारे अपने देश में पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक से घुसे लाखों लोग पहचाने तक नहीं जा रहे हैं… हमारी नौकरियां खा रहे हैं…हमारे रोजगार पर डाका डाल रहे हैं… हमारा अनाज खा रहे हैं… हमारे देश में अपराध बढ़ा रहे हैं…फर्जी वोटिंग कर हमारे लोकतंत्र को मिटा रहे हैं और हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं…घुसपैठियों के साथ बर्बरता भी होना चाहिए और मानवता की उम्मीद भी नहीं की जाना चाहिए…गलत तो यह भी है कि जिन्हें अमेरिका ने हकाला हम उन्हें घर तक पहुंचा रहे हैं और घर पहुंचकर ऐसे लोग जुल्म-ज्यादती की दास्तां सुनाकर हमसे तरस की उम्मीद जता रहे हैं और सरकार से आर्थिक मदद मांग रहे हैं…जबकि होना यह चाहिए कि बेडिय़ां बांधकर भारत आए इन घुसपैठियों को हथकडिय़ां डालकर जेलों में ठूंस देना चाहिए, ताकि कोई और किसी भी देश में घुसने की हिमाकत न करे और देश का नाम बदनाम करने से डरे…

Share:

  • इंदौर से कंबोडिया का सफर होगा आसान

    Tue Oct 28 , 2025
    इंडिगो 12 नवंबर से शुरू कर रहा कोलकाता से कंबोडिया की सीधी उड़ान, इंदौर को दिया कनेक्शन इंदौर से 7 घंटे में पहुंच जाएंगे कंबोडिया इंदौर, विकाससिंह राठौर। इंदौर सहित मध्य भारत के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यात्रियों के लिए इंदौर से कंबोडिया जाना आसान होगा। इंडिगो एयरलाइंस 12 नवंबर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved