img-fluid

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल कितने बजे शुरू होगा, ये है मैच का सही वक्त

March 05, 2026

मुंबई। भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच आज टी20 विश्व कप (T20 World Cup) 2026 का सेमीफाइनल (Semi-Final) खेला जाएगा। दोनों टीमों (Teams) ने अच्छा खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। आज एक और टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं दूसरी टीम फाइनल में जाएगी और इसके बाद खिताब से केवल एक कदम दूर रह जाएगी। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि आज का ये मैच कितने बजे शुरू होगा और टॉस कितने बजे होगा।

आज के मैच की बात की जाए तो ये मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। मैच के शुरू होने के वक्त की बात की जाए तो ये शाम सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले शाम साढ़े सात बजे से टॉस होगा। अगर पूरे 40 ओवर का मैच हुआ तो ये रात साढ़े दस बजे तक खत्म हो जाएगा। आज के मैच के लिए दोनों टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है। अब जब मैदान पर ये टीमें उतरेंगी तो बनाई गई रणनीति कितनी काम करती है, ये देखना होगा।


  • इस बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की बात की जाए तो आपको पता ही है कि टी20 विश्व कप 2026 के सभी मैचों के लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के पास है। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए स्टार स्पोर्ट्स पर जा सकते हैं, यहां अलग अलग भाषा में आप कमेंट्री भी सुन सकते हैं। वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो इसक लिए जियो हॉट स्टार पर जा सकते हैं। साथ ही अगर आप स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी जियो हॉट स्टार पर जाना होगा।

    भारत का पूरा स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

    इंग्लैंड का पूरा स्क्वॉड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन।

    Share:

  • भारत-फिनलैंड की रणनीतिक साझेदारी व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Thu Mar 5 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि भारत-फिनलैंड की रणनीतिक साझेदारी (India-Finland strategic Partnership) व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगी (Will further strengthen Trade, Investment and Technology Cooperation) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved