img-fluid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से जनता को क्या मिलेगा – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत

September 11, 2025


लखनऊ । कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (Congress spokesperson Surendra Rajput) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से (From Prime Minister Narendra Modi’s Varanasi Visit) जनता को क्या मिलेगा (What will the Public get) ? कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “प्रधानमंत्री वाराणसी दौरे पर आए यह एक अच्छी बात है,लेकिन सवाल यह उठता है कि बनारस को क्या मिलेगा ?”


  • उन्होंने कहा कि बनारस की जनता के मन में भी ‘वोट चोरी’ को लेकर सवाल हैं। जनता पूछ रही है कि जब लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान छह राउंड तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आगे थे, तो अचानक से ऐसा क्या हुआ कि लाइट गायब हो गई और डेटा भी गायब हो गया। सब गायब हो गया और उसके बाद नतीजे घोषित कर दिए गए। उन्होंने आगे कहा, “अजय राय अगर सवाल पूछना चाहते हैं तो उन्हें नजरबंद कर दिया जाता है। मैं पूछता हूं कि सरकार अपना विरोध क्यों सुनना नहीं चाहती है। लोकतंत्र में विरोध सत्ता का एक आवश्यक अंग है। उसे सरकार क्यों नहीं जानना चाहती है। ये सारे सवाल पूछे जाएंगे।”

    कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “बुधवार को रायबरेली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जिस तरह विरोध किया गया, उसी तरह आज काशी में विरोध करने की योजना थी। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसका ऐलान किया था, लेकिन विरोध करने वालों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। हम तो खुद से कहते हैं कि भाजपा राहुल गांधी का विरोध करे, क्योंकि वे लोकतंत्र के लिए विरोध सहते हैं। मैं उन्हें यह भी बताना चाहता हूं कि अगर केंद्र सरकार का विरोध होना होगा तो इसे नहीं रोका जा सकता है।”

    Share:

  • हरियाणा में बेरोजगारी दर 25-30 प्रतिशत तक पहुंचना गहरी चिंता का विषय - सांसद कुमारी सैलजा

    Thu Sep 11 , 2025
    चंडीगढ़ । सांसद कुमारी सैलजा (MP Kumari Sailja) ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी दर 25-30 प्रतिशत तक पहुंचना (Unemployment rate reaching 25-30 percent in Haryana) गहरी चिंता का विषय है (Is a matter of deep Concern) । पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले के कुम्हारिया गांव के दो युवाओं अंकित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved