img-fluid

जब अमिताभ बच्चन ने मीडिया को कर दिया था बायकॉट, फिर …

December 17, 2025

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पांच दशकों से भी ज्यादा समय से फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने शोले, दीवार, डॉन जैसी शानदार फिल्में दे कर ऑडियंस को अब तक एंटरटेन किया हुआ है। अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी काफी एक्टिव हैं और मीडिया में छाए रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा भी वक्त था कि अमिताभ बच्चन ने मीडिया को बायकॉट कर दिया था। उस समय अमिताभ अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में थे। हाल में ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म जर्नलिस्ट ने उस दौर के बारे में बात की।

अमिताभ ने मीडिया को कर दिया था बायकॉट
ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म जर्नलिस्ट तरन आदर्श ने बताया कि किसी भी जर्नलिस्ट में ये ताकत नहीं है कि वो किसी भी स्टार को बना दे या गिरा दे। उन्होंने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन ने मीडिया को अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में बायकॉट कर दिया था। इसके बाद मीडिया में भी उनकी तस्वीरें, उनके नाम के आर्टिकल छपने बंद हो गए थे। मीडिया ने भी अमिताभ को बायकॉट कर दिया था। तरन आदर्श ने बताया कि जब अमिताब अपने करियर की सबसे अच्छी फिल्में जैसे शोले, दीवार, त्रिशूल दे रहे थे तो उस समय के रिव्यू में उनका नाम नहीं आता था। अमिताभी की इन सभी फिल्मों के रिव्यू बिना एक्टर के नाम के छपते थे। इसके बाद भी अमिताभ ने ऑडियंस के बीच अपने काम से पहचान बनाई।



  • मीडिया और अमिताभ बच्चन का रिश्ता
    बता दें, मीडिया और अमिताभ बच्चन का रिश्ता कुछ सालों तक खराब रहा था। लेकिन फिल्म कुली के सेट पर हुए एक्सीडेंट के बाद दोनों के रिश्ते में सुधार देखा गया। बाद में जब अमिताभ बच्चन ने 1984 में चुनाव लड़ा था उस दौरान मीडिया ने अहम किरदार अदा किया था। आज अमिताभ और मीडिया का रिश्ता खास है। लेकिन जया बच्चन ने दूरियां बनाई हुई हैं। हाल में जया ने पैपराजी कल्चर का खुलकर विरोध किया था।

    Share:

  • गुजरात के वकील ने फिल्म 'धुरंधर' के मेकर्स व एक्टर को भेजा नोटिस

    Wed Dec 17 , 2025
    मुंबई। गुजरात हाई कोर्ट (HC) के एक वकील ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) के निर्देशक आदित्य धर और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को कानूनी नोटिस (Legal notice) भेजा है। वकील ने इस फिल्म में बलूच समुदाय को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए इन दोनों को यह नोटिस भेजा है। वकील […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved