img-fluid

जब श्रीलंका में हुए आतंकी हमले का शिकार होने से बाल-बाल बची थीं अमिताभ की ऑनस्क्रीन बहन

September 15, 2025

मुंबई। हिंदी और साउथ फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस राधिका शरतकुमार (Radhika Sharatkumar) ने भले ही बॉलिवुड में कम फिल्में की हों, लेकिन उनकी यादें ऑडियंस (Audience) के दिलों में अब तक ताजा हैं। हिंदी ऑडियंस उन्हें खास तौर पर नसीब अपना अपना फिल्म में चंदो के किरदार और आज का अर्जुन में अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन बहन के रूप में पहचानते हैं। 1979 में हमारे तुम्हारे से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली राधिका ने 1999 की लाल बादशाह तक कुल दस हिंदी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनका सफर तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में रहा जहां वह आज भी सक्रिय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सफल एक्ट्रेस राधिका एक भयानक आतंकवादी हमले से बाल-बाल बची थीं। आगे बताते हैं।



निजी जीवन
राधिका का निजी जीवन भी फिल्मों से कम नहीं रहा। उनके पिता ने दक्षिण के एक बड़े फिल्म स्टार की हत्या कर दी थी, जिसके बाद बचपन का लंबा वक्त उन्होंने श्रीलंका में बिताया। आगे चलकर उन्होंने लंदन में पढ़ाई की। राधिका की तीन शादियां हुईं पहली दो असफल रहीं, लेकिन तीसरी शादी एक्टर और राजनेता सरथकुमार से सफल रही।
होटल पर हमला

साल 2019 में राधिका एक बेहद खतरनाक हादसे से बाल-बाल बचीं। उस साल श्रीलंका में ईस्टर संडे को 21 अप्रैल 2019 को आतंकवादी हमले हुए थे। कोलंबो और नेगोंबो के कई चर्चों और लग्ज़री होटलों शांग्री-ला, किंग्सबरी और सिनामन ग्रैंड को निशाना बनाया गया। इन सीरियल बम धमाकों में 250 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हो गए। राधिका शरतकुमार उसी होटल में ठहरी हुई थीं जहां धमाका हुआ था, लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया। धमाके से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने होटल छोड़ दिया था। अगर वह वहीं मौजूद होतीं तो शायद उनकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी।.

दुखद अनुभव

यह हादसा उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था। जीवन के इस दर्दनाक अनुभव ने उनकी पहचान को और गहराई दी। भले ही हिंदी फिल्मों में उनकी गिनी-चुनी फिल्में हैं, मगर ऑडियंस आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं। उनकी अनोखी चोटी वाला चंदो का किरदार अब भी सभी के जहन में बसा हुआ है।

Share:

  • ब्रिटेन के लोगों को सता रहा गुलामी का डर? मुस्लिमों से मानते हैं सबसे बड़ा खतरा, जानिए

    Mon Sep 15 , 2025
    नई दिल्‍ली । यूके में एंटी इमिग्रेशन रैली (Anti-immigration rally)के बाद कम से कम 24 लोगों को गिरफ्तार(arrested) किया गया है। शनिवार को लंदन की सड़कों(streets of london) पर लाखों लोगों ने उतरकर प्रदर्शन(Display) किया था। कई जगहों पर प्रदर्शनाकिरयों और पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसमें कम से कम 26 अधिकारी घायल हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved