
उज्जैन। आज सुबह नानाखेड़ा क्षेत्र की त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी के मकान से पुलिस ने एक युवक की लाश पंखे पर लटकी बरामद की। पड़ोसियों ने बदबू आने की सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। मृतक इंदौर का रहने वाला है और 8 जून को ही यहाँ आया था। पिता ने उसे काम करने को कहा तो फाँसी लगा ली। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि आज तड़के त्रिवेणी हिल्स के निवासियों ने सूचना दी कि यहाँ के एक बंद मकान से बदबू आ रही है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जानकारी ली तो पता चला कि उक्त मकान इंदौर निवासी चंंद्रमणी नंदेश्वर का है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved