
उज्जैन। महाकाल क्षेत्र के साथ-साथ कालभैरव मंदिर परिसर में भी निर्माण कार्य चल रहे हैं। इस कारण मंदिर के आसपास पहुँच मार्ग पर कीचड़ फैल गया है। दुर्गंध के कारण लोगों को मुँह पर कपड़ा रखना पड़ा। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान महाकाल विस्तारीकरण योजना के काम महाकाल मंदिर के चारों ओर चल रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी परेशानी हुई थी। भीड़ नियंत्रण के लिए हालांकि प्रशासन ने चारधाम मंदिर के सामने से प्रवेश व्यवस्था बनाई थी लेकिन यहाँ से श्रद्धालुओं को लगभग दो किलोमीटर चलना पड़ रहा था। महाकाल क्षेत्र के साथ-साथ कालभैरव मंदिर परिसर का भी विकास किया जा रहा है।
यहाँ पिछले दिनों हटाए गए अतिक्रमण तथा आसपास जमीन भी प्रशासन ने अधिग्रहित की थी जिसके बाद से यहाँ परिसर में निर्माण कार्य शुरु कर दिए गए थे। यह कार्य अभी भी चल रहे हैं। इस कारण कालभैरव मंदिर के आसपास खुदाई के कारण मलवा और कीचड़ फैल गया। इससे आज सुबह श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी आई।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved