img-fluid

जब नशे में आए महेश भट्ट को मां ने कर दिया था लॉक, पूजा बोली….

October 10, 2025

मुंबई। पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का अपने परिवार खासकर पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के साथ स्पेशल बॉन्ड है। अब अपने शो द पूजा भट्ट के लेटेस्ट एपिसोड में पूजा ने टूटे हुए घर में बड़े होने के दौरान देखी गई अशांति को याद किया और उस पल को भी याद किया जिसने उन पर छाप छोड़ी है। पूजा ने यह भी क्लीयर किया कि वह अपने पिता महेश को कभी जज नहीं कर सकती हैं।

जब पिता को सुनाया
पूजा ने कहा, ‘मुझे याद है एक बार आपने मुझे एक इंसान से दूर रहने को कहा था और मैंने कहा था कि अगर ऐसा है तो आपको हमें छोड़ना नहीं चाहिए था। आपने कहा था सच में? मैं फिर चुप हुई और सोचा कि यह काफी मैनिपुलेटिव है।’



  • महेश को कर दिया था बंद
    पूजा ने फिर अपनी मां किरण और पिता को लेकर कहा, ‘एक समय पर जब हम सिल्वरसैंड्स में थे, आप शराब पीकर आए थे और लड़खड़ाते हुए बालकनी में गए। वो मेरी मां के लिए बुरे सपने की तरह था इसलिए वह उठीं और आपको लॉक कर दिया। आप नॉक कर रहे थे और बोल रहे थे मुझे अंदर आने दो किरण, पूजा। मुझे आपकी आवाज सुनाई दे रही थी। आज तक वो मेरे दिमाग में है बात। मैंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन मेरी मां ने रोक दिया था। उन्होंने कहा था कि तुम नहीं जाओगी और गेट भी नहीं खोलोगी। वह हर रात पीते है और उनके लिए सबक जरूरी है।’

    पूजा ने कहा कि उस इंसिडेंट से उन्हें ट्रॉमा हो गया था। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि सच यही है कि मैं आपकी साइड आई और उसके बाद कभी नहीं छोड़ा।’

    सोनी से शादी से पहले पूजा को बताया था

    पूजा ने यह भी बताया कि सोनी राजदान से शादी से पहले महेश ने उन्हें बताया था। पूजा ने कहा, आपने हमेशा मुझे बराबर समझा और मेरी मां को बताने से पहले आपने मुझे बताया था शादी से पहले।

    Share:

  • दिल्ली में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी को देख पाक रक्षा मंत्री को लगी मिर्ची, बोले- वो भारत के पुराने वफादार...

    Fri Oct 10 , 2025
    इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) के रक्षा मंत्री (Defense Minister) ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने एक इंटरव्यू के दौरान भारत (India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के रिश्तों पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ‘अफगान हमेशा भारत के वफादार (loyalist) रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ-कल भी, आज भी और कल भी रहेंगे.’ उनका यह बयान तब आया है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved