
उज्जैन। कल रात बदमाश को पकडऩे गई डायल 100 की टीम पर गांैंड बस्ती पर किसी ने पत्थर फैंके। इस दौरान वाहन चालक के पैर में चोट आई। इस मामले में किसी प्रकार का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। कल देर रात गौंड बस्ती में रहने वाले एक बदमाश को पकडऩे के लिए डायल 100 वाहन गौंड बस्ती में गया था। इस दौरान वाहन में एसआई अमरसिंह चौधरी और वाहन चालक लोधी सवार थे। बस्ती में जब दोनों वाहन से उतरे और बदमाश को तलाशने लगे तो किसी ने छत पर से पत्थर फैंके जिससे चालक के पैर में चोट आई। इस दौरान पुलिस को बदमाश नहीं मिला। बताया जा रहा है कि पत्थर फैंकने के मामले में पुलिस ने किसी प्रकार का प्रकरण दर्ज नहीं किया है।
पुरानी रंजिश में दो लोगों पर हमला
उज्जैन। भाटपचलाना के समीप कल रात पुरानी रंजिश में दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। भाटपचलाना थाना पुलिस ने बताया कि राज पिता लालगिरी गोस्वामी निवासी रुनिजा के साथ कल रात में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने मारपीट की। इसी तरह कल शाम को रतलाम निवासी संदीप पिता अशोक रूनिजा में अपने काका से मिलने आया था। इस दौरान गाँव में रहने वाले 4-5 लोगों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह से पीट दिया। मारपीट में युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में कायमी कर ली है।
फल खराब निकले तो विवाद हुआ और ठेले वाले को मारा
उज्जैन। टंकी चौराहा पर कल रात फल खराब निकलने की बात पर दो लोगों ने ठेले वाले से मारपीट की। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि जामा मस्जिद के समीप रहने वाला मोहम्मद शेरू फल का ठेला लगाता है। कल रात उससे दो लोगों ने सीताफल खरीदे थे जो खराब निकले। इस पर दोनों लोगों ने मिलकर शेरू को पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved