
इंदौर (Indore)। देपालपुर क्षेत्र में पेड़ काटने के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें घायल हुए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। देपालपुर पुलिस ने बताया कि घटना एकतासा गांव की है। यहां लगातार हो रही बारिश के चलते चंबल नदी उफान पर आ गई थी, जिसमें एक पेड़ गिर गया। उक्त पेड़ को जब एक पक्ष काटकर ले जाने लगा तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति ली। इसी बात पर विवाद की शुरुआत हुई। एक पक्ष के दीपक और राधेश्याम, करण किशन और निर्भय को चोटें आने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरे पक्ष के एक शख्स को भी चोटें आईं और उसका भी इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोगों ने गाडिय़ों से कुछ लोगों को मारपीट करने के लिए भी बुलाया था। खूनी संघर्ष होने के पहले दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने देपालपुर थाने में शिकायत की थी। इसके बाद यह झगड़ा दोबारा बढ़ा और बड़ा बवाल हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved