मनोरंजन

कहाँ से और कितने कमाती है Priyanka Chopra, जानिए उनकी Lifestyle के बारे मे

मुंबई। 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज (Miss World) जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अदाकारी के दम पर उन्होंने कई हिट फिल्में देकर जो मुकाम हासिल किया है, वे किसी से छिपा नहीं है। सोशल मीडिया हो या फिर कहीं और, हर कोई अपनी इस पसंदीदा अभिनेत्री (Priyanka Chopra) को देखने के लिए बेकरार रहता है।

आज के दौर में प्रियंका एक लग्जरी लाइफ (Lifestyle) जीती हैं, और उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। यहां तक कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से कमाई के मामले में भी काफी आगे हैं।


हम सभी जानते हैं कि संतुलित आहार हमारी सेहत के लिए कितना महत्वपूर्ण है। फिर भी आप जानना तो जरुर चाहेंगे कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिटनेस का राज क्या है। प्रियंका फिट और सुंदर दिखने के लिए स्वस्थ आहार लेती हैं। प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि अपने खाने में पौष्टिक चीजों को शामिल करती हैं। वे हमेशा पीने का पानी अपने पास रखती है, और जूस काफी पीती हैं। प्रियंका नाश्ते को लंच की तरह और रात के खाने को दोपहर के खाने की तरह करती हैं।

जबकि सुबह नाश्ते में प्रियंका (Priyanka Chopra)  ऑमलेट, एवोकाडो और टोस्ट खाना पसंद करती हैं। उन्हें इडली, पोहा और डोसा खाना भी काफी पसंद है। प्रियंका चोपड़ा दोपहर के भोजन में शुद्ध देसी खाना खाना पसंद करती हैं, जिसमें दाल, आलू-गोभी, भिंडी, दही और अचार जो शरीर के लिए फिट रहने में काफी मदद करता है।अगर शाम के भोजन की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  शाम का नाश्ता भी करती है, जिसमें वे सूप और ड्राई फ्रूट खाती हैं। रात के खाने में  प्रियंका को सूप का सेवन करना ज्यादा पसंद है। अक्सर वे रात को कम ही खाना खाती हैं। 

अगर फिल्‍ल्‍मों की बात करें तो प्रियंका अपनी ज्यादातर कमाई फिल्मों , विज्ञापन, स्टेज परफॉर्मेंस सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए करती हैं।बता दें कि वर्ष 2015 में जब प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन टीवी ड्रामा सीरीज क्वांटिको (Quantico) में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया, तो उन्हें हर एपिसोड के लिए तीन करोड़ (3 crore) रुपये दिए गए थे। साल 2019 में मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि प्रियंका सोशल मीडिया पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के 1.92 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वैसे भी प्रियंका अपने पति निक जोनस संग लॉस एंजिल्स में रहती हैं, और इस घर की कीमत लगभग 144 करोड़ रुपये है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  कारों की भी शौकीन हैं उनके पास 5 करोड़ से ज्यादा की कीमत वाली रॉल्स रॉयल घोस्ट, 1.95 करोड़ कीमत वाली BMW, 1.21 करोड़ वाली मर्सिडीज बेंज S क्लास, 1.04 करोड़ वाली पोर्श केयेन, 76 लाख वाली कर्मा फिशर और 52 लाख की BMW कार हैं।

Share:

Next Post

One Nation One Ration Card सिस्‍टम लागू, अब देश में कहीं से भी ले सकेंगे राशन

Fri Mar 12 , 2021
नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने कहा है कि 17 राज्यों ने ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ (One Nation One Ration Card) सिस्टम को लागू कर दिया है. इस योजना से जुड़ने वाले राज्यों में सबसे ताजा नाम उत्तराखंड का है. GSDP के 0.25 फीसदी तक अतिरिक्त कर्ज के पात्र बन जाते […]