img-fluid

पेट्रोल-डीजल सस्ता हो या न हो, तेल कंपनियों ने 15 रुपए कमाने का बनाया प्लान

October 01, 2024

नई दिल्ली: भले ही देश में महंगाई (Dearness) का आंकड़ा 4 फीसदी से नीचे देखने को मिल रहा हो, लेकिन आम लोगों की जेब से अब भी पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) कीमत से खाली हो रही है. वो भी तब जब इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में कच्चे तेल की कीमतें 72 डॉलर प्रति बैरल से कम हो. जिसका सीधा फायदा देश की सरकारी ऑयल कंपनियों को हो रहा है. जैसे-जैसे कच्चे तेल की कीमतों की गिरावट देखने को मिल रही है, वैसे-वैसे कंपनियों के खजाने मुनाफे से भरते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मार्च महीने के मिड में पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी. उसके बाद कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. खास बात तो ये है कि उस समय ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमतें 85 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा थी. तब से अब तक कच्चे तेल की कीमतों में 14 डॉलर प्रति बैरल की कमी आ चुकी है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आइए आपको भी आंकड़ों के आसरे समझाने की कोशिश करते हैं कि आखिर पेट्रोलियम कंपनियां आम लोगों को दिए बिना अपना खजाना कैसे भर रही हैं.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल पर 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 12 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा कमा रही हैं. ICRA की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. ICRA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ग्रुप प्रमुख- कॉर्पोरेट रेटिंग के गिरीशकुमार कदम ने कहा कि इकरा का अनुमान है कि सितंबर 2024 (17 सितंबर तक) में इंटरनेशनल प्रोडक्ट प्राइस की तुलना में पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल पर नेट प्रॉफिट 15 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 12 रुपए प्रति लीटर देखने को मिला था. इन ईंधनों में मार्च 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है. 15 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी.


  • इकरा ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में हालिया कटौती से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए ऑटो फ्यूल की रिटेल सेल्स पर मार्केटिंग मार्जिन में सुधार हुआ है. भारत में फ्यूल की कीमतें पिछले कुछ वर्षों से ऊंची बनी हुई हैं, कई राज्यों में पेट्रोल अभी भी 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है, और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है. इन कीमतों का महंगाई पर सीधा प्रभाव पड़ता है, जिससे ट्रांसपोर्टेशन से लेकर एविएशन तक और खाना पकाने जैसी दैनिक आवश्यकताएं भी प्रभावित होती हैं.

    वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ओएमसी का वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसका मुनाफा पिछले वित्तीय वर्ष के निराशाजनक परिणामों से कहीं अधिक है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में सरकारी ओएमसी के 86,000 करोड़ रुपए के कंबाइंड प्रोफिट की पुष्टि की है जो पिछले वर्ष की तुलना में 25 गुना अधिक है.
    एचपीसीएल को बीते वित्त वर्ष 16,014 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्रॉफिट हुआ था, जो वित्त वर्ष 2022-23 में इसके 6,980 करोड़ रुपये के नुकसान से बिल्कुल विपरीत है. कर के बाद बीपीसीएल का लाभ 26,673 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 13 गुना अधिक है, जबकि आईओसी को भी काफी मुनाफा हुआ है.

    इन शानदार वित्तीय स्थिति के बावजूद, भारतीय उपभोक्ताओं को अभी तक फ्यूल की कीमतों में कोई महत्वपूर्ण कमी नहीं देखी गई है, भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें तीन साल के निचले स्तर पर आ गई हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि ओएमसी के पास अब कीमतों में कटौती की गुंजाइश है, जो संभावित रूप से महाराष्ट्र और हरियाणा में आगामी राज्य चुनावों से पहले उपभोक्ताओं को कुछ राहत दे सकती है.

    Share:

  • UP : मैनपुरी में स्टाफ नर्स ने की लापरवाही से नवजात बच्‍चे की हुई मौत, नेग के लिए 40 मिनट तक अड़ी रही

    Tue Oct 1 , 2024
    लखनऊ । मैनपुरी (Mainpuri) में नेग के लिए नवजात बच्चे (Newborn babies) की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। करहल सीएचसी पर 5100 रुपये न मिलने पर स्टाफ नर्स (staff nurse) ने 40 मिनट तक बच्चे को परिजनों से दूर रखा। नवजात को मेज पर रखा। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved