img-fluid

ट्रंप की गर्दन पर दिखे लाल निशान पर व्हाइट हाउस का बयान, डॉक्टर बोले-स्किन क्रीम के कारण हुई लालिमा

March 05, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप  (Donald Trump) की गर्दन पर दिखाई दिए लाल निशान को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वाइट हाउस  (White House) ने सफाई दी है। राष्ट्रपति के निजी डॉक्टर (President’s personal doctor) ने बताया कि यह निशान किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं बल्कि त्वचा पर लगाई जा रही एक औषधीय क्रीम के कारण हुआ है।

एक एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार 2 मार्च को व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप की गर्दन पर दिखाई दे रहा बड़ा लाल निशान डॉक्टर द्वारा सुझाई गई स्किन क्रीम के इस्तेमाल का परिणाम है। हालांकि प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह क्रीम किस खास बीमारी के इलाज के लिए दी गई है।



  • डॉक्टर ने दी जानकारी

    राष्ट्रपति के निजी चिकित्सक Dr. Sean Barbella ने बयान जारी कर कहा कि ट्रंप अपनी गर्दन के दाहिने हिस्से पर एक सामान्य त्वचा उपचार क्रीम लगा रहे हैं। यह क्रीम व्हाइट हाउस के मेडिकल स्टाफ ने त्वचा संबंधी निवारक उपचार के रूप में दी है।

    डॉ. बारबेला के मुताबिक राष्ट्रपति लगभग एक सप्ताह तक इस क्रीम का उपयोग करेंगे और इसके कारण त्वचा पर आई लालिमा कुछ हफ्तों तक दिखाई दे सकती है।

    समारोह के दौरान सामने आया मामला

    यह लाल निशान तब चर्चा में आया जब पत्रकारों ने व्हाइट हाउस के East Room में आयोजित Medal of Honor समारोह के दौरान ट्रंप की क्लोज-अप तस्वीरें लीं। तस्वीरों में उनकी गर्दन पर स्पष्ट लाल निशान दिखाई दे रहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया और मीडिया में सवाल उठने लगे।

    पहले भी मेडिकल रिपोर्ट में जिक्र

    राष्ट्रपति की अप्रैल 2025 की स्वास्थ्य रिपोर्ट में बताया गया था कि ट्रंप जरूरत पड़ने पर Mometasone नामक क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में दी जाती है।

    स्वास्थ्य पर रहती है नजर

    79 वर्षीय ट्रंप के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। अक्टूबर 2025 में Walter Reed National Military Medical Center में हुई मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने उन्हें “उत्कृष्ट स्वास्थ्य” में बताया था।

    इससे पहले व्हाइट हाउस ने यह भी जानकारी दी थी कि ट्रंप को Chronic Venous Insufficiency की समस्या है, जो उम्रदराज लोगों में पाई जाने वाली आम नसों से जुड़ी बीमारी है। डॉक्टरों के अनुसार इसके बावजूद राष्ट्रपति अपने व्यस्त कार्य कार्यक्रम को सामान्य रूप से निभा रहे हैं।

    Share:

  • अमेरिका ने ईरान से युद्ध के बीच परमाणु मिसाइल का किया टेस्ट, लॉन्च हुई मिनटमैन-3 मिसाइल

    Thu Mar 5 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी युद्ध के बीच अमेरिका (US) ने मंगलवार रात कैलिफोर्निया तट पर अपनी ‘डूम्सडे’ बैलिस्टिक मिसाइल (‘Doomsday’ ballistic missile) का सफल परीक्षण किया। ‘मिनटमैन III’ (Minuteman-3) नाम की यह मिसाइल बेहद घातक है। यह हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा शक्तिशाली परमाणु हथियार ले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved