
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले 15 साल में 10 साल जहां टैक्स नहीं चुकाया, वहीं वर्ष 2016-17 में केवल 750 डॉलर टैक्स भरा, जबकि उन्होंने पिछले 15 साल में 42 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ट्रंप की कुल संपत्ति 2.1 अरब डॉलर है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी में उनकी संपत्ति में एक करोड़ डॉलर की कमी आई है। ट्रंप ने अपने बिजनेस साम्राज्य में भारी नुकसान दिखाकर जहां टैक्स कम रखा, वहीं 7.29 करोड़ डॉलर का टैक्स रिफंड हासिल किया था। हालांकि इसे लेकर पिछले एक दशक से उनकी कानूनी लड़ाई चल रही है। अगर उनके खिलाफ फैसला आता है तो उन्हें 10 करोड़ डॉलर देना पड़ सकते हैं।
ट्रंप ने दावा किया है कि वर्ष 2018 में उन्हें 4 करोड़ 74 लाख डॉलर का नुकसान हुआ। वह भी तब जब उन्होंने इसी वित्तीय वर्ष में 43 करोड़ 49 लाख डॉलर की आय दिखाई थी। ट्रंप ने भारी नुकसान दिखाकर 7.29 करोड़ डॉलर का टैक्स रिफंड हासिल किया था और इसको लेकर पिछले एक दशक से उनकी कानूनी लड़ाई चल रही है। अगर उनके खिलाफ फैसला आता है तो उन्हें 10 करोड़ डॉलर देना पड़ सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved