img-fluid

छोटे से यूक्रेन को क्यों नहीं हरा पाया रूस? खुद पुतिन ने बताया; फिर ट्रंप को धमकाया

October 03, 2025

नई दिल्‍ली । रूस(Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(President Vladimir Putin) ने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) को सीधी चेतावनी(Direct warning) दी है। उन्होंने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल देने को लेकर कहा कि अगर ऐसा होता है, तो संबंध बहुत ज्यादा खराब हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने रूस को ‘पेपर टाइगर’ बोलने पर भी ट्रंप पर तंज कसा। साथ ही उन्होंने बताया कि क्यों रूस तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध के बाद भी यूक्रेन को नहीं हरा पाया।


  • पुतिन ने कहा कि कीव को अमेरिकी टॉमहॉक क्रूज मिसाइल दिया जाना अमेरिका और रूस के रिश्तों समेत बात बढ़ाने के संकेत की तरह होगा। रूस के सोची स्थित ब्लैक सी रिजॉर्ट में एक कार्यक्रम में पहुंचे पुतिन ने कहा कि अगर मिसाइल कीव को दी गईं, तो रूस को नुकसान होगा, लेकिन रूसी वायु सुरक्षा व्यवस्था नए खतरे के लिए भी तैयार हो जाएगी।

    उन्होंने कहा, ‘यह निश्चित रूप से युद्ध के मैदान में बलों के संतुलन को नहीं बदल पाएगा।’ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रूसी सेना यूक्रेन के खिलाफ बढ़त हासिल कर रही है।

    खास बात है कि छोटे पड़ोसी देश को साढ़े तीन साल बाद भी नहीं हराने के चलते ट्रंप ने रूस के पेपर टाइगर करार दे दिया था। इस पर पुतिन ने कहा कि रूस ने कीव का साथ दे रहे पूरे नाटो गुट का सामना किया है। उन्होंने कहा, ‘हम नाटो गुट के पूरे समूह के खिलाफ लड़ रहे हैं और हम लगातार चल रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। और अगर हम पेपर टाइगर हैं, तो नाटो क्या है।’ उन्होंने कहा, ‘पेपर टाइगर कहा था? जाओ फिर इस पेपर टाइगर का सामना करो।’

    इस दौरान उन्होंने ट्रंप की तारीफ भी की। पुतिन ने कहा कि वह ट्रंप से बातचीत में सहज होते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि हमने यूक्रेनी संकट के समाधान के लिए रास्ते खोजने के लिए एक प्रयास किया।’

    जहाज रोकने वालों को चेतावनी

    रूस ने यूक्रेन का साथ दे रहे पश्चिमी देशों के लिए भी चेतावनी जारी की है। उन्होंने रूसी तेल लेकर जा रहे जहाजों को जब्त करने वाले देशों से कहा कि यह पाइरेसी है, जिसका बड़ा जवाब दिया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘यह पाइरेसी है और आप समुद्री लुटेरों का सामना कैसे करते हैं? आप उन्हें तबाह कर देते हैं।’

    Share:

  • बीजेपी को कब मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष? इस राज्य को मिलने जा रहा नया पार्टी चीफ

    Fri Oct 3 , 2025
    नई दिल्‍ली । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष(National President) के चुनाव का इंतजार(Waiting for the election) काफी लंबा हो रहा है। हालांकि अलग-अलग राज्यों में पार्टी चीफ(party chief) चुनने की प्रक्रिया जारी है। अब गुजरात में शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। गांधीनगर स्थित बीजेपी मुख्यालय में राज्य ईकाई के चीफ के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved