img-fluid

रणवीर सिंह ने क्यों नहीं किया था ‘धुरंधर’ का प्रमोशन? अब हुआ खुलासा

October 21, 2026

डेस्क: साल 2026 की सबसे बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है. इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने दुनियाभर में 1,800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. खास बात यह है कि इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने मिलकर कुल 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार किया है. हालांकि, इन फिल्मों की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता से पहले इनकी मार्केटिंग और प्रमोशन का तरीका काफी चर्चा में रहा था. फिल्म की रिलीज से पहले रणवीर सिंह ने वैसे प्रमोशंस नहीं किए थे, जो आमतौर पर बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लिए किए जाते हैं. अब फिल्म के मार्केटिंग हेड वरुण गुप्ता ने इसके पीछे की बड़ी वजह का खुलासा कर दिया है.

दरअसल ‘मैक्स मार्केटिंग’ ही वो एजेंसी थी जिसने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रमोशनल कैंपेन संभाले थे. अब वरुण गुप्ता ने यह भी बताया कि रिलीज से पहले हुई आलोचनाओं पर आदित्य का क्या रिएक्शन था. वरुण ने कहा- ”धुरंधर से पहले ऐसी कोई हिंदी फिल्म याद नहीं आती, जिसने अपनी रिलीज से छह महीने पहले 3.5 मिनट लंबा प्रमोशनल वीडियो जारी किया हो. हॉलीवुड में तो ऐसा होना आम बात है, लेकिन हिंदी सिनेमा में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया. ‘धुरंधर’ के लिए उनकी टीम तब जुड़ गई थी, जब फिल्म की स्टार कास्ट भी तय नहीं हुई थी, और उन्होंने उसी समय फिल्म की स्क्रिप्ट सुन ली थी.”


  • फिल्म के मार्केटिंग हेड ने कहा कि, रिलीज से पहले कई ऐसे आर्टिकल्स सामने आते थे जिनमें फिल्म के खराब प्रमोशन और मार्केट में कोई चर्चा न होने पर सवाल उठे. हालांकि, ऐसे समय में आदित्य धर पूरी तरह शांत रहते थे और वो रिपोर्ट्स सिर्फ अपनी टीम को भेजकर इतना ही कहते थे, ‘सब ठीक है.’ उन्होंने कभी किसी पर कोई सवाल नहीं उठाया. उनकी इस शांत सोच और भरोसे ने पूरी टीम को उनके लिए अपना 100 परसेंट दिया. मार्केटिंग हेड ने कहा कि इस तरह का विश्वास पाकर टीम का हर सदस्य उनका योद्धा बन जाता है. फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता से वो बेहद खुश हैं. क्योंकि इसके पीछे हर एक इंसान की कड़ी मेहनत है.

    मार्केटिंग हेड वरुण गुप्ता ने फिल्म रिलीज से पहले चलने वाले ‘पेड स्मियर कैंपेन’ पर भी बात की. वो कहते हैं कि- ”जब भी किसी बड़े स्टार की फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली होती है. तो एक हिस्सा बिना किसी वजह के उसकी आलोचना में जुट जाता है. मेकर्स के लिए यह स्थिति दोनों तरफ से मुश्किल भरी होती है, क्योंकि प्रमोशन को लेकर वो हर हाल में निशाने पर रहते हैं. कुल मिलाकर, मेकर्स और एक्टर्स के लिए हर स्थिति में आलोचना का सामना करना ही पड़ता है.

    Share:

  • HDFC Bank के दो बड़े अफसरों पर बिजनेस सीक्रेट लीक का आरोप, जांच शुरू

    Wed Oct 21 , 2026
    डेस्क: मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank की पहचान पिछले तीन दशकों से एक बेहद सुरक्षित और मजबूत नियम-कायदों वाले संस्थान की रही है. करीब 115 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू वाले इस बैंक पर दुनिया भर के निवेशकों का गहरा भरोसा रहा है. लेकिन आजकल ये बैंक अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved