img-fluid

Sushmita-Lalitके रिश्ते पर विवाद क्यों, कारोबारी ने खुद किया बड़ा खुलासा

July 26, 2022


डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और मशहूर बिजनेसमैन ललित मोदी अपने रिलेशन के एलान के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए ऑफिशियल किए गए अपने रिश्ते के बाद से ही दोनों आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सुष्मिता और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर सुन जहां कई लोग हैरान रह गए तो वहीं कई लोगों के लिए इस पर भरोसा करना मुश्किल था। ऐसे में दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। यहां तक की दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल तक किया जाने लगा। लेकिन अब यह कपल लगातार ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देता नजर आ रहा है।

इसी क्रम में हाल ही में ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए ललित ने ना सिर्फ ट्रोल को करारा जवाब दिया बल्कि मीडिया पर भी निशाना साधा है। कुछ मिनट पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में ललित मोदी ने एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें चार अलग-अलग खबरें दिखाई गई हैं। इन चार खबरों में से एक खबर ललित और सुष्मिता के रिलेशनशिप की भी है। कार्टून में दिखाया गया है कि किस तरह देश की बड़ी समस्याओं को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन उनके रिलेशनशिप की खबर पर हर किसी की रूचि दिख रही है।


इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही उन्होंने इसे एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। यह पहली बार नहीं है जब ललित मोदी ने इस तरह ट्रोल्स को जवाब दिया हो। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने के बाद अब ललित और सुष लगातार ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हाल ही में ट्रोल्स पर भड़ास निकालते हुए ललित ने एक पोस्ट के जरिए उनकी आलोचना करने वालों को सख्त हिदायत दी थी। उन्होंने पोस्ट के जरिए एक कोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, जो लोग ऐसा नहीं कर सकते उन्हें ऐसा करने वालों को परेशान नहीं करना चाहिए।

इससे पहले भी सुष्मिता और ललित अपनी रिलेशनशिप के बाद लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया था। हालांकि अब दोनों ने ही सबको यह बता दिया है कि उन्हें इन सब का कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। गौरतलब है कि 14 जुलाई को ललित मोदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए सुष्मिता सेन अपने रिश्ते का एलान किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए अभिनेत्री को अपनी बेटरहाफ बताया था, जिसके बाद लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि बाद में एक अन्य पोस्ट में मोदी ने यह साफ किया था कि फिलहाल दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करेंगे।

Share:

  • सात सरकारी विभागों में ढाई हजार से अधिक सबइंजीनियरों की होगी भर्ती

    Tue Jul 26 , 2022
    इंदौर। सरकारी विभागों (government departments) में ढाई हजार (two and a half thousand) से अधिक सबइंजीनियरों (sub-engineers) की भर्ती (recruited) की जाएगी। कुल 2557 पद हैं, जिनमें सीधी भर्ती 2198, बैकलॉग 248 पद तथा शेष संविदा नियुक्ति की जाएगी। सबसे ज्यादा जल संसाधन विभाग में 714 सबइंजीनियरों की भर्ती की जाएगी। इसमें सिविल की परमानेंट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved