img-fluid

मायके से नहीं लौटी पत्नी, फांसी लगाकर पति ने की खुदकुशी

February 02, 2021

  • पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर शुरु की जांच

भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि बीते चार सालों से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। युवक कई बार उसे मनाकर घर लाने का प्रयास कर चुका था। हर बार पत्नी साथ रहने से इनकार कर देती थी। जिससे लड़का डिप्रेशन में रहता था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रधान आरक्षक श्याम मोहन तिवारी के अनुसार 33 वर्षीय प्रभाकर पिता आरएन रैकवार ओल्ड मिनाल का निवासी था। वह श्रीराम एड एजेंसी में काम करता था। उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी। शादी के एक साल बाद उसकी पत्नी आपसी विवाद के बाद में अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद से ही वह नहीं लौटी। प्रभाकर ने पत्नी को वापस लाने का काफी प्रयास किया। हालांकि पत्नी हर बार साथ चलने से इनकार कर देती थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी के नहीं लौटने से युवक तनाव में रहता था। रविवार की रात को खाना खाने के बाद में प्रभाकर अपने कमरे में गया था। सुबह करीब नौ बजे मां ने उसके शव को कमरे में पंखे के हुक पर फांसी के फंटे से लटका हुआ था। जिसके बाद में परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। कमरे की तलाशी में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें प्रभाकर ने स्वयं को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। आगे लिखा कि मौत के बाद परिजनों को परेशान न किया जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

मायके में रह रही थी पत्नी, पति ने तीन तलाक देकर छोड़ा
पारिवारिक विवाद के चलते अपने मायके में रह रही पत्नी को शिक्षक पति ने उसके घर पहुंचकर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पिपलनी थाने की सब इंस्पेक्टर सुरेखा सिंह के मुताबिक नाजिया पति शान मोहम्मद (22) शांती नगर, निजामउद्दीन कॉलोनी में रहती है। उसकी शादी 2015 में ऐशबाग में रहने वाले शान मोहम्मद से हुई थी। आरोपी पति एक निजी स्कूल में टीचर है। जबकि महिला गृहणी और उनका एक बेटा भी है। दोनों पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसलिए महिला अपने मायके में रह रही थी, और उसने ऐशबाग थाने में शिकायत भी की थी। बीती 29 जनवरी महिला को पति उसके घर पहुंचा और घर ले जाने की जिद करने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया तो पति ने तीन तलाक दे दिया और चला गया। इसके बाद महिला ने थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दी थी। आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फि लहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Share:

  • गुजरात : स्थानीय निकाय चुनाव में भागीदारी के लिए पाटीदारों ने बनाया दबाव, भाजपा बदल सकती है अपनी रणनीति

    Tue Feb 2 , 2021
    अहमदाबाद । गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए पाटीदारों के लामबंद होने से भाजपा अपनी रणनीति बदलने पर विचार कर रही है। 2015 के जिला-तालुका और नगरपालिका चुनाव में पाटीदारों की नाराजगी से भाजपा हार गई थी। इस वर्ष भी अहमदाबाद के उमियाधाम से पाटीदारों ने भाजपा को चेताया गया है कि पाटीदारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved