
नोएडा। नोएडा (Noida) के थाना सेक्टर-126 में कर्नाटक कैडर के 2019 बैच के IPS अधिकारी शिवांसु राजपूत (Shivanshu Rajput) और उनके परिवार के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. कृति सिंह (Wife Dr. Kriti Singh) ने गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत (Complaint) में पति के साथ-साथ सास, ससुर, देवर, देवरानी और पति के दोस्तो सहित कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। एफआईआर 41 पन्नों की बताई जा रही है।
आईपीएस शिवांशु राजपूत की पत्नी डॉ. कृति सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए अपने शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद IPS पति और उनके परिवार से उन्हें मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। यह भी दावा किया कि आईपीएस शिवांसु राजपूत के कई महिलाओं से अवैध संबंध भी हैं।
शिकायत के मुताबिक, दोनों की शादी समारोह पांच सितारा होटल में बड़े स्तर पर हुआ था। बड़ी बात यह है कि IPS शिवांशु के पत्नी ने एफआईआर ने पति और उनके परिवार के साथ पति के कुछ दोस्तों के नाम का भी उल्लेख है, जिन पर कुछ घटनाओं में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल थाना सेक्टर 126 पुलिस ने IPS की डॉक्टर पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सभी आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved