img-fluid

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराएंगे, अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा

March 20, 2023

कोलकाता। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने भाजपा पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप भी लगाया। कोलकाता में सपा की बैठक के बाद अखिलेश ने कहा- “भाजपा वालों को जब वोट की जरूरत होती है, तब वे वादे करते हैं। बीते दिनों में लोगों के खर्च और बेरोजगारी बढ़ी है। लेकिन उन्होंने (भाजपा ने) चुनाव से पहले किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया है।”

अखिलेश ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा को 2024 चुनाव में हराना जरूरी है, इसलिए कांग्रेस और अन्य पार्टियों को अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “कई राज्यों के मुख्यमंत्री ऐसा गठबंधन बनाने की कोशिश में हैं, जो साथ काम कर सके। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ऐसी कोशिश कर रहे हैं, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इसी प्रयास में हैं।” अखिलेश ने कहा कि गठबंधन के नाम पर बाद में फैसला होगा।


‘भाजपा की हार तय करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी सपा’
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पारित राजनीतिक प्रस्ताव के बारे में कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करने कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि अगले साल होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश और देश में भाजपा की हार हो। यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो भाजपा को रोक सकता है, क्योंकि उसके पास सबसे ज्यादा सीटें हैं। हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे। पूरा देश सपा की ओर देख रहा है।

‘बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही भाजपा’
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने कई झूठ बोले हैं, चाहे वह डीजल-पेट्रोल या एलपीजी की कीमतें हों या कीमतों में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है।

Share:

  • Salman Khan को जान से मारने की धमकी, गैलेक्‍सी के बाहर कड़ी सुरक्षा

    Mon Mar 20 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें एक ईमेल से भेजा गया है। इस संबंध में बांद्रा पुलिस ने आईपीसी (IPC) की धारा 506(2), 120(बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है और घर गैलेक्‍सी (Galaxy Home […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved