
उज्जैन। दीयों में तेल डालकर इस बार शिप्रा नदी किनारे 25 लाख दीपक जलाए जाएँगे और रेकार्ड बनाया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है तथा विभिन्न अन्य कार्यक्रम भी किए जाएँगे।इस बार नगर निगम नदी किनारे दीपक प्रज्जवलित करने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ेगा। इस बार 25 लाख दीपक लगाने की घोषणा की गई है और शहर विश्व कीर्तिमान रचने की तैयारी कर रहा है।
1 मार्च से 9 अप्रैल तक उज्जैन में विक्रम व्यापार मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत नदी के किनारे दीपक प्रज्जवलित किए जाएँगे। इस संबंध में निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई और नगर निगम के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया जाए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं। इसी के चलते विक्रम उत्सव के अंतर्गत शिवरात्रि पर यह दीप प्रज्जवलन का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved