
उज्जैन। स्टेशन से लेकर महाकाल तक के रोप वे निर्माण का अधिकारी सर्वे कर रहे हैं। इस बीच शहर के लोगों में चर्चा है कि क्या सिंहस्थ से पहले उज्जैन और इंदौर के बीच मेट्रो ट्रेन चल सकती है। हालांकि अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है। हालांकि फिलहाल शहर में स्टेशन से महाकाल तक रोप वे निर्माण का सर्वे चल रहा है। उल्लेखनीय है कि पड़ौसी शहर इंदौर में पिछले करीब 3 साल से मेट्रो ट्रेन की लाईन डालने का काम चल रहा है। अभी तय रूट में इंदौर में मेट्रो ट्रेन का ट्रेक तैयार करने के लिए पोल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक इंदौर में मेट्रो ट्रेन के ट्रेक का काम साल 2023 तक पूरा होने की संभावना है। इधर उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद दर्शनार्थियों और पर्यटकों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़कर रोजाना औसतन 50 हजार हो गई है। इसमें भी लगभग 60 फीसदी से अधिक यात्री और पर्यटक ट्रेनों से ही पहुंच रहे हैं। हाल ही में स्टेशन से लेकर महाकाल मंदिर तक 209.34 करोड़ की लागत से करीब दो किलोमीटर लंबे रोप वे के निर्माण को मंजूरी मिली है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved