मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के फैंस उनकी फिल्म रामायण (Ramayana) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आएंगे। अब सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि इस फिल्म में टीवी एक्टर मोहित रैना भी नजर आ सकते हैं। मोहित रैना टीवी में देवों के देव महादेव में भगवान शिव की भूमिका निभाते थे। खबर है कि फिल्म में भी मोहित रैना भगवान शिव की भूमिका निभा सकते हैं।
मोहित रैना होंगे रावण का हिस्सा?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें ये दावा किया गया है कि टीवी एक्टर मोहित रैना से नितेश तिवारी की रामायण के लिए बातचीत चल रही है। फिल्म में मोहित रैना भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, इस वायरल खबर पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
रामायण में नजर आएंगे तमाम बड़े सितारे
नितेश तिवारी की रामायण की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, साउथ के एक्टर यश रावण की भूमिका निभाएंगे। टीवी एक्टर रवि दुबे भगवान लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी इस फिल्म में माता सीता का किरदार निभाएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो काजल अग्रवाल फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका में नजर आ सकती हैं।
मोहित रैना का काम
मोहित रैना की बात करें तो वो महादेव की भूमिका निभाकर घर-घर में फेमस हुए। इसके अलावा, मोहित रैना उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में भी अहम भूमिका में नजर आए थे। मोहित रैना फिल्म शिद्दत में भी नजर आए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved