img-fluid

प्रियंका चोपड़ा की डॉन 3 और कृष 4 में होगी वापसी? एक्ट्रेस के जवाब ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

February 05, 2026

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से भारतीय सिनेमा(Indian cinema) से दूर रहीं प्रियंका अब एसएस राजामौली (SS Rajamouli)की फिल्म वाराणसी(Varanasi film) के साथ 6 साल बाद शानदार वापसी करने जा रही हैं। इस बीच उनकी वापसी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं क्योंकि खबरें हैं कि वह डॉन 3 और कृष 4 जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों (big franchise films)में भी नजर आ सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वाराणसी को लेकर इंटरनेशनल मीडिया से बातचीत कर रही हैं। इसी दौरान ScreenRant को दिए एक इंटरव्यू में उनसे सीधे डॉन 3 और कृष 4 को लेकर सवाल किया गया। इस पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह इन फिल्मों को लेकर बात कर सकती हैं या नहीं। उनकी इस बात पर वहीं मौजूद महेश बाबू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसका मतलब कुछ तो चल रहा है।

इसके बाद प्रियंका ने बातचीत को संभालते हुए कहा कि वाराणसी भारत में उनकी पहली फिल्म है जो वह 6 साल बाद कर रही हैं। हालांकि उन्होंने डॉन 3 और कृष 4 को लेकर न तो साफ इनकार किया और न ही पुष्टि की। बस यही जवाब फैंस के लिए काफी था और सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर फिर शुरू हो गया।

अगर डॉन फ्रेंचाइजी की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इसके पहले दोनों पार्ट में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकी हैं। फरहान अख्तर की इस फ्रेंचाइजी में उनका किरदार काफी पसंद किया गया था। डॉन 3 की घोषणा के बाद शुरुआत में रणवीर सिंह के लीड रोल में होने की खबरें आई थीं और कियारा आडवाणी के नाम की भी चर्चा हुई थी। हालांकि बाद में खबर आई कि रणवीर सिंह फिल्म से बाहर हो गए हैं। ऐसे में प्रियंका की वापसी की अटकलें और मजबूत हो गई हैं।

वहीं कृष फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसके सभी हिस्सों में प्रियंका ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब रिपोर्ट्स हैं कि कृष 4 को इस बार ऋतिक रोशन खुद डायरेक्ट करने वाले हैं। इससे पहले तक इस फ्रेंचाइजी का निर्देशन राकेश रोशन करते आए थे। ऐसे में प्रियंका का इस फिल्म का हिस्सा बनना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।


  •  

    फिलहाल प्रियंका चोपड़ा की पूरी फोकस फिल्म वाराणसी पर है। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया जिसमें महेश बाबू रुद्र के अवतार में दिखे। हाथ में त्रिशूल और बैल पर बैठे उनके लुक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में प्रियंका और महेश बाबू के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका चोपड़ा डॉन 3 और कृष 4 को लेकर कब और क्या आधिकारिक ऐलान करती हैं।

    Share:

  • समय रैना ने उड़ाया अर्चना पूरन सिंह के बेटों का मजाक, उम्र का अंदाज़ा लगाकर हंसी उड़ाई

    Thu Feb 5 , 2026
    मुंबई। टीवी और फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) इन दिनों अपनी फैमिली व्लॉगिंग और टीवी प्रोजेक्ट्स के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में, उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के साथ एक एड फिल्म शूट किया। इस दौरान उनके बेटे आर्यमन और आयुष्मान भी सेट पर मौजूद थे। लेकिन मज़ेदार बात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved