img-fluid

महाकाल को शीतल रखने के लिए 7 अप्रैल से होगी शुरुआत

April 03, 2023

उज्जैन। 7 अप्रैल को आ रही वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में गलंतिकाएँ बाँधी जाएंगी जो लगातार दो माह तक ज्योर्तिलिंग पर शीतल जलधारा प्रवाहित करेंगी। वैशाख मास की प्रतिपदा से भगवान महाकालेश्वर को शीतलता प्रदान करने के लिए गलंतिकाएँ बाँधने तथा इसके माध्यम से शीतल जलधारा प्रवाहित करने की मान्यता है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में उल्लेख है कि समुद्र मंथन के दौरान विष निकला था। जिसे भगवान महादेव ने अपने कंठ में ग्रहण कर लिया था।


विष की अग्रि को शांत करने के लिए तभी से भगवान शिव का शीतल जलधारा से अभिषेक करने की परंपरा चली आ रही है। इसी के अनुसार ज्येष्ठ मास की प्रतिपदा से मंदिर के गर्भगृह में गलतिकाएँ बाँधकर शीतल जलधारा हर साल प्रवाहित की जाती है। प्रतिपदा से ज्येष्ठ पूर्णिमा तक लगातार दो महीने सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 11 मिट्टी की गलतिकाएँ बाँधकर शीतल जल प्रवाहित किया जाता है। हर साल महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख मास की प्रतिपदा से लेकर ज्येष्ठ मास की प्रतिपदा तक यह क्रम चलता है और भगवान महाकाल पर शीतल जलधारा प्रवाहित होती रहती है। महाकाल में आज भी सुबह भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी।

Share:

  • गुरुवार को हनुमान जयंती... शहर में निकलेगी बाल हनुमान की शोभा यात्रा

    Mon Apr 3 , 2023
    उज्जैन। पंचांगीय गणना के अनुसार चैत्र पूर्णिमा पर 6 अप्रैल को 12 साल बाद गुरु आदित्य योग में भगवान हनुमानजी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान का अभिषेक पूजन, श्रृंगार किया जाएगा। अनेक मंदिरों से चल समारोह निकलेंगे। हवन अनुष्ठान के साथ भंडारे के आयोजन होंगे। ज्योतिषियों के अनुसार हनुमान प्राकट्योत्सव पर मंगल, शनि व राहु केतु […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved