img-fluid

प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाऊंगा- श्री वर्मा

February 01, 2022

  • संतोष वर्मा के जिला अध्यक्ष बनने पर सेन समाज में हर्ष व्याप्त

उज्जैन। प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिए सेन समाज के लोगों के साथ तथा साथियों के साथ हर संभव प्रयास करूंगा। यह बात प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी योजना जागरुकता अभियान के जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा ने कही। जिला अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों ने आपका स्वागत किया तथा भाजपा का आपने आभार माना। सदैव समाज सेवा में सक्रिय रहने वाले श्री वर्मा की नियुक्ति पर सेन समाज में हर्ष व्याप्त है।


इस मनोनयन पर सेन समाज के मनोहर परमार, जगदीश देवड़ा, ओमप्रकाश लाहोरी, सचिन वर्मा, संतोष भाटी, अर्जुन वर्मा, मनोज गेहलोत, राहुल वर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास, रामेश्वर वर्मा, परमानंद सेन, राजेश परमार, गौरव वर्मा, संदीप वर्मा, रवि वर्मा, मुकेश वर्मा, रोहित देवड़ा, पवन वर्मा, अशोक सेन, सोम वर्मा, महेश वर्मा, आशीष परमार, गोपाल वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनित कौशिक, उपाध्यक्ष लक्की खत्री, ईश्वरसिंह नेगी तथा प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा सहित समस्त भाजपा के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

ऑल इंडिया मुस्लिम परिचय सम्मेलन 13 मार्च को : सामाजिक संगठन जज्बा सोशल फाउंडेशन द्वारा 13 मार्च को अखिल भारतीय मुस्लिम परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्था के डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि सभी मुस्लिम बिरादरियों के शादी लायक लडके लड़कियों के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

Share:

  • कोरोना का साया... शिप्रा में लगी आस्था की डुबकी

    Tue Feb 1 , 2022
    आज विशेष संयोग में मन रहा पर्व..प्रतिबंधों के बावजूद पहुँचे लोग-पुलिस ने भी नरमी बरती पाबंदी की खबरों के बीच कम लोग पहुँचे स्नान करने उज्जैन। आज मौनी अमावस्या विशेष संयोग में आई है। प्रतिबंध की खबरों के बीच आज सुबह से शिप्रा स्नान करने कई लोग पहुँच गए। रामघाट तथा दत्त अखाड़ा क्षेत्र में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved