
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम का पैसा राज्यों को नहीं दे सकते हैं. यह पैसा उन लोगों का है, जिन्होंने इस स्कीम में योगदान दिया है. देश में अलग-अलग राज्य की कुछ सरकारों ने पेंशन के पैसे की मांग की थी.
छत्तीसगढ़ और राजस्थान ने अपने यहां पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का फैसला किया है और दोनों राज्य केंद्र से उस पैसे की मांग कर रहे हैं, जिसे उन राज्यों के कर्मचारियों ने NPS में योगदान दिया है. लेकिन वित्त मंत्री ने कहा कि पैसे को राज्यों की सरकारों को सौंपने का कोई कानून नहीं है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved