img-fluid

सपा सरकार बनने पर आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेंगे – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

September 23, 2025


लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने कहा कि सपा सरकार बनने पर (If SP forms Government) आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेंगे (Will withdraw cases against Azam Khan) । अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान को झूठे केस में फंसाया गया था । उन्होंने वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की रिहाई पर खुशी जाहिर की ।


  • उन्होंने कहा, “आजम समाजवादी पार्टी के साथ हैं, और भाजपा के खिलाफ लड़ाई में उनकी भूमिका काफी अहम रही है। हमें उम्मीद है कि आगे भाजपा कोई झूठा केस नहीं दर्ज करेगी और अन्याय नहीं करेगी।” अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “जिस तरह से मुख्यमंत्री ने खुद पर और डिप्टी सीएम के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए हैं, उसी तरह सपा सरकार बनने पर आजम खान के खिलाफ सभी फर्जी केस को वापस लेने का काम किया जाएगा। आजम खान को झूठे केस में फंसाया गया था। आज उनकी रिहाई हुई है, यह हम सभी के लिए खुशी का दिन है।” इससे पहले 23 महीने के बाद आजम खान मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए। इस दौरान जिला प्रशासन ने जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

    आजम खान की रिहाई मंगलवार सुबह होनी थी, लेकिन बेल बॉन्ड में उनके पते में गलती पाए जाने के कारण रिहाई की प्रक्रिया रुक गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर को आजम खान की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हुई और वह कड़ी सुरक्षा के बीच गाड़ी में सवार होकर जेल परिसर से बाहर निकले। आजम खान को 72 मामलों में जमानत मिल चुकी है, जिसमें हाल ही में क्वालिटी बार लैंड ग्रैब केस भी शामिल है। आजम खान अक्टूबर 2023 से सीतापुर जेल में बंद थे।

    Share:

  • श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, 6 की हालत गंभीर

    Tue Sep 23 , 2025
    कांगडा: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगडा में बड़ा हादसा हुआ है. यहां मां चामुंडा मंदिर (Maa Chamunda Temple) में लंगर सेवा के लिए जा रहे बठिंडा के श्रद्धालुओं का ट्रक मंगलवार को ढलियारा के पास पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved