
हैदराबाद। पेधमा मंदिर के पास बेहोश महिला मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान सेजल के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आत्महत्या की कोशिश की आंशका जताई है। इससे पहले, सेजल ने बीआरएस के बेल्लमपल्ली विधायक डी चिन्नैया के खिलाफ आरोप लगाए थे कि उन्होंने आधिकारिक काम के बदले में उनसे यौन संबंध बनाने के लिए कहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved