
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत पिपरिया में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला ने बीती शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने जब महिला को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों ऊठाया फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की वार्ड क्रमांक 79 के पिपरिया स्थित साई कालोनी में रहने वाली शीतल पटेल 27 ने शुक्रवार करीब शाम 4 बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली। जब देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो शीतल फंदे में झूली हुई थी जिसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved