
भोपाल। राजधानी में पुलिस मुख्यालय के पास एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला देर रात जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से गुजर रही थी। तभी एक अज्ञात आरोपी महिला को पकड़ कर घसीटते हुए एक दुकान में ले गया। उसके साथ जमकर मारपीट कर दुष्कर्म किया गया। महिला ने डायल-100 को फोन कर अपनी जान बचाई। हालांकि अब तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है।
जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 12 बजे की है। 35 वर्षीय महिला अपने पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है। वे हमीदिया अस्पताल से लौट रही थी। रात करीब 12 बजे वह जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से पैदल घर की तरफ जा रही थी। तभी एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और मुंह हाथ से दबाते हुए उसे खींचते हुए कपड़े की दुकान में ले गया। पहले तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर उससे दुष्कर्म किया। महिला को उसी हालत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग गया। पीडि़ता ने घटना के बाद डायल-100 को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद की। अभी
आरोपी फरार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved