img-fluid

महिला ने दवाई के साथ हेयरपिन निगली

July 24, 2022

  • हेयरपिन पेट में होने के कारण खाने में हो रही थी मुश्किल

इंदौर। किसी भी व्यक्ति के लिए आमतौर पर पेट दर्द होना एक सामान्य सा लक्षण होता है। कई बार यह मरीज की जान के लिए भी मुसीबत बन सकता है। इससे आम दिनचर्या में भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इंडेक्स हॅास्पिटल में 46 वर्षीय महिला रजिया बी को डॅाक्टरों के बेहतर मार्गदर्शन के कारण पेट दर्द की परेशानी से निजात मिल सकी। मेडिसिन विभाग की डॅा.रविजा प्रसाद ने बताया कि 20 जुलाई को रजिया बी उनके पास आई और पेट दर्द के साथ भूख न लगने की जानकारी दी।

एंडोस्कोपी के जरिए आयुष्मान योजना में महिला का इलाज शुरू किया गया है। उनके पेट में एक हेयरपिन दिखाई दी। इसी कारण रजिया बी को खाना खाने में दिक्कत और पेट दर्द की समस्या हो रही थी। डॅाक्टरों की टीम ने पेट की दूरबीन से जांच के बाद हेयरपिन को निकालने के लिए इलाज की शुरुआत की। इसमें डॅाक्टरों की टीम को सफलता मिली।


रजिया बी एक बार फिर से सामान्य दिनचर्या के साथ ही उन्हें पेट दर्द की परेशानी से आराम मिल सका है। एंडोस्कोपी के बाद डॅाक्टर द्वारा महिला का दवाइयों से सतत इलाज कर रहे हैं। इससे हेयरपिन के कारण पेट में हुए घावों को ठीक करने में मदद मिल सकेगी।

कई अस्पतालों ने बताया सामान्य पेट दर्द
डॉ. प्रसाद ने बताया कि महिला के परिवार ने मरीज के बारे में जानकारी दी कि उन्हें मानसिक परेशानी है। इसके कारण दवाइयों के साथ उन्होंने गलती से हेयरपिन खा ली थी। एक महीने बाद इस बीमारी का इंडेक्स हॅास्पिटल आने पर पता चल सका है। इंदौर के कई बड़े हॅास्पिटल भी इस बीमारी को सामान्य पेट दर्द ही बता रहे थे। इंडेक्स हॅास्पिटल के डॅाक्टरों और आयुष्मान योजना के कारण बेहतर इलाज समय पर मिल सका है। इसी योजना में मानसिक रोग का भी इलाज शुरू किया जा रहा है।

Share:

  • मामा बना हैवान, 4 भांजियों-भांजों का किया यौन शोषण, ऐसे हुआ गिरफ्तार

    Sun Jul 24 , 2022
    यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में कलयुगी मामा पर अपनी ही 2 भांजियों और 2 भांजों के यौन शोषण का आरोप लगा है. मामले का खुलासा तब हुआ जब 16 साल की लड़की ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर स्कूल में टीचर को आपबीती सुनाई. स्कूल ने तुरंत इस मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर टीम को दी. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved