img-fluid

उज्जैन स्टेशन पर मंगलसूत्र चोरी करने वाली महिला गुजरात से पकड़ाई

October 19, 2026

  • राजगढ़ से मिथुन को भी पकड़ा- सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से रेलवे पुलिस उज्जैन लेकर आई

उज्जैन। उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया था। मामले में जीआरपी और आरपीएफ ने गुजरात की 19 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 68 हजार रुपए कीमत का सोने का पेंडल बरामद किया है। वहीं गोवा एक्सप्रेस ट्रैन में यात्री का सामान व नकदी चुराने वाले आरोपी मिथुन को भी पुलिस ने राजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।



  • जीआरपी थाना टीआई सुनिल गुप्ता ने बताया कि महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने की वारदात 15 अक्टूबर को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुई थी। शाजापुर निवासी महिला परिजनों के साथ कामाख्या वीकली एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ रही थी। इसी दौरान उनके गले से मंगलसूत्र गायब हो गया था। महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू की गई थी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर-8 के नागदा साइड आउटर पर घेराबंदी कर पायल उर्फ झिंग्गो बंजारा को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से 4.410 ग्राम वजनी सोने का पेंडल मिला। इसकी कीमत 68 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी अहमदाबाद के साबरमती क्षेत्र की रहने वाली है। उसे उज्जैन लाया गया है और कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने एक अन्य वारदात और आरोपी के बारे में बताया कि 12 अक्टूबर को गोवा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जेब से अज्ञात व्यक्ति ने पर्स तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। इसमें उसके नकदी रुपए तथा एटीएम व अन्य दस्तावेज थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान राजगढ़ के तलेन गांव निवासी मिथुन के रुप में हुई थी। पुलिस द्वारा उसे राजगढ़ से गिरफ्तार कर उज्जैन लाया गया है। आरोपी से 1500 रुपए और एटीएम कार्ड भी जब्त किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • भोपाल की झुग्गी से अंतरराष्ट्रीय फैशन रैंप तक प्रीति प्रजापति का सफर, बहन ने सिले कपड़े और पिता ने बढ़ाया हौसला

    Mon Oct 19 , 2026
    मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल (Bhopal) की झुग्गी बस्ती से निकलकर मॉडलिंग (Modeling) की दुनिया में पहचान बनाने की कोशिश कर रहीं 22 वर्षीय प्रीति प्रजापति (Preeti Prajapati) की कहानी मेहनत, पारिवारिक सहयोग (Family Support) और आत्मविश्वास (Confidence) की मिसाल है। लहारपुर (Laharpur) के रामेश्वरम एक्सटेंशन (Rameshwaram Extension) की संकरी गलियों में रहने वाली प्रीति ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved