मनोरंजन

Cezanne Khan पर महिला का गंभीर आरोप, कहा- मुझसे सिर्फ ग्रीन कार्ड के लिए की शादी

सीरियल कसौटी ज‍िंदगी की (Kasautii Zindagii Ki) में अनुराग बासू का क‍िरदार न‍िभा चुके एक्‍टर स‍िजेन खान (Cezanne Khan) की ज‍िंदगी का एक सनसनीखेज सच सामने आया है। एक अमेरिकी महिला का दावा है कि स‍िजेन ने उनसे स‍िर्फ ग्रीन कार्ड पाने के लिए शादी की है। पाकिस्‍तानी मूल की और अमेरिका की स‍िटीजन आएशा प‍िरानी नाम की इस महिला का दावा है कि स‍सिजेन और वो 2015 से 2017 के बीच शादीशुदा थे, जबकि वहीं खुद स‍िजेन ने इस महिला के हर दावे को झुठलाया है और इसे अपनी एक दीवानी फैन बताया है।
जानकारी के अनुसार धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ में अनुराग बासू का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर सिजेन खान पर एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। आएशा पिरानी नाम की इस महिला ने कहा है कि सिजेन ने उससे शादी की थी और साल 2015 से 2017 तक दोनों साथ थे। एक इंटरव्यू में महिला ने कहा कि सिजेन ने उससे सिर्फ अमेरिका का ग्रीन कार्ड लेने के लिए शादी की। जैसे ही उसे ग्रीन कार्ड मिला, उसने तलाक की अर्जी दे डाली। 

महिला ने ये भी दावा किया है कि सिजेन की वजह से उसकी पहली शादी टूट गई थी। उसके मुताबिक सिजेन ने उससे 3 अप्रैल, 2015 में शादी की थी। महिला ने शादी का सर्टिफिकेट भी दिखाया है। 

महिला के इन आरोपों पर अब सिजेन खान का भी जवाब आ गया है। उन्होंने महिला को अपना फैन बताया है। सिजेन ने कहा है कि उन्होंने इस महिला से शादी नहीं की थी। ये बस उनकी एक फैन है जो पब्लिसिटी पाना चाहती है। 

गौरतलब है कि सिजेन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिजेन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सिजेन की गर्लफ्रेंड उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की रहने वाली हैं हालांकि उन्होंने उसके नाम का खुलासा करने से मना कर दिया। सिजेन का कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी को साझा करना पसंद नहीं करते। फिलहाल वह दोनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Share:

Next Post

इन 5 वजहों से Eijaz Khan जीत सकते हैं Bigg Boss 14 का खिताब

Fri Jan 8 , 2021
‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 14) एक प्लेटफार्म के रूप में जाना जाता है, जो भावनात्मक रूप से और साथ ही व्यक्तित्व रुप से लोगों को मजूबत बनाता है। अभिनेता एजाज खान (Eijaz Khan) ने एक प्रतिभागी के रूप में एक अद्वितीय प्रतिष्ठा अर्जित की है और माना जाता है कि वह खिताब जीतने के लिए […]